टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया: शाजापुर में क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जीत का जश्न; चौथी बार फाइनल में पहुंची टीम – shajapur (MP) News


टी20 विश्व कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम ने जोरदार संघर्ष किया, लेकिन निर्धारित 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी। मैच के अंतिम ओवरों में जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की कसी हुई गेंदबाजी ने भारत की जीत सुनिश्चित की। क्रिकेट प्रेमियों ने जीत का जश्न मनाया भारत की इस जीत के बाद शाजापुर में भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए और जमकर आतिशबाजी की। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। बस स्टैंड स्थित एक बड़ी इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर एलसीडी स्क्रीन लगाकर बड़ी संख्या में लोग मैच का सीधा प्रसारण देख रहे थे। भारत की जीत तय होते ही वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमी गौरव ने बताया कि 8 मार्च को भारत का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए यह विश्व कप अपने नाम करेगी। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *