महंगे क्लीनर नहीं, घर में मौजूद चीजों से फर्श और टाइल्स बनाएं चमकदार, जानें

Last Updated:

अगर आप चाहते हैं कि घर का फर्श और रसोई साफ-सुथरा रहे, तो महंगे केमिकल्स की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद साधारण चीज़ों जैसे गर्म पानी, सफेद सिरका, नींबू और बेकिंग सोडा की मदद से आप फर्श और रसोई के जिद्दी दाग-धब्बे, चिकनाई और बैक्टीरिया मिनटों में दूर कर सकते हैं. आइए जानते है कुछ टिप्स…

अक्सर घरों में मौजूद टाइल्स और फर्श, साफ-सफाई के बाद भी गंदे नजर आते हैं. इसके लिए बाजार में महंगे केमिकल आते हैं, जिन्हें खरीदना जेब पर भारी पड़ता है और ये टाइल्स के रंग को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आपके घर में भी फर्श गंदा हो गया है, तो घर में मौजूद कुछ आसान चीजों का प्रयोग करें. मिनटों में फर्श शीशे की तरह चमकने लगेगा. 

bectria

अगर आप फर्श पर जमी पुरानी गंदगी और बैक्टीरिया को खत्म करना चाहते हैं, तो एक बाल्टी गर्म पानी लें और उसमें एक कप सफेद सिरका डालें. पानी में सिरका मिलते ही इसका असर दोगुना हो जाता है. यह घोल फर्श की चमक बढ़ाने और गंदगी हटाने के लिए बेहद कारगर है. 

house ki safai

घर की रसोई या डाइनिंग एरिया में तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की चिकनाई और दाग-धब्बे जम जाते हैं. ऐसे में एक कटोरी नींबू का रस लें और उसमें दो चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें. झाग बनने के बाद इस घोल को फर्श पर 10–15 मिनट तक छोड़ दें. फिर फर्श को पोंछ दें. इससे फर्श एकदम चमकने लगेगा और गंदगी के साथ-साथ बैक्टीरिया भी मिट जाएंगे. 

best trick

कई बार फर्श पर जिद्दी दाग या चिकनाहट जम जाती है, जिसे हटाना बेहद मुश्किल होता है. हालांकि, बिना परेशान हुए दो चम्मच नमक और एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर घोल तैयार करें. नमक दाग को ढीला करता है और डिटर्जेंट उसे जड़ से खत्म कर देता है. इससे न सिर्फ फर्श साफ हो जाता है, बल्कि उसकी चमक भी दोबारा लौट आती है. 

best tips

प्राचीन समय से नीम के पत्ते और फिटकरी दोनों ही कीटाणुओं के लिए काल माने जाते हैं. इन्हें पानी में उबालकर इस्तेमाल करना चाहिए. यह न केवल फर्श की चिपचिपाहट और बदबू को दूर करता है, बल्कि जर्म्स को भी खत्म करने में बेहद कारगर है. बारिश के मौसम में यह तरीका और भी प्रभावशाली साबित होता है. 

best trick

घर में मौजूद नींबू, फिटकरी और डिटर्जेंट की मदद से आप घर पर एक कारगर सफाई घोल तैयार कर सकते हैं. यह न सिर्फ फर्श बल्कि किचन और अन्य सतहों को भी चमकाने में असरदार है. इसके लिए महंगे केमिकल की जरूरत नहीं पड़ती और अतिरिक्त खर्च भी नहीं होता. 

homelifestyle

महंगे क्लीनर नहीं, घर में मौजूद चीजों से फर्श और टाइल्स बनाएं चमकदार, जानें

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *