Last Updated:
ज्यादातर लोगों के लिए बढ़ता वजन आफत बन चुका है. कई लोग वेट लॉस के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. इन्हीं नुस्खों में एक सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना है. लोगों को लगता है कि अजवाइन का पानी फैट तेजी से पिघलाता है, लेकिन क्या सच में अजवाइन का पानी फैट बर्न करता है. लोकल 18 से ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार बताते हैं कि अजवाइन में कई ऐसे तत्व हैं, जो पाचन को बेहतर बनाते हैं. जब लोग सुबह अजवाइन का पानी पीते हैं तो उनका पाचन थोड़ा बेहतर हो जाता है और पेट हल्का महसूस होता है. इससे थोड़े दिनों बाद वजन कम होता दिखाई देता है.
ऋषिकेश. आजकल वजन कम करने के लिए लोग कई घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं. इन्हीं में से एक है सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीना. सोशल मीडिया और हेल्थ टिप्स में अक्सर दावा किया जाता है कि अजवाइन का पानी तेजी से फैट पिघलाता है और कुछ ही दिनों में वजन कम कर देता है. कई लोग रोज सुबह उबली हुई अजवाइन का पानी पीना शुरू भी कर देते हैं, यह सोचकर कि इससे शरीर की चर्बी तेजी से खत्म हो जाएगी. लेकिन क्या सच में अजवाइन का पानी फैट बर्न करता है. लोकल 18 ने इस बारे में ऋषिकेश के आयुष चिकित्सक डॉ. राजकुमार के साथ बात की. डॉ. राजकुमार ने बताते हैं कि अजवाइन में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसमें थायमोल नाम का एक कंपाउंड होता है, जो गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम कर सकता है. इसलिए जब लोग सुबह अजवाइन का पानी पीते हैं तो उनका पाचन थोड़ा बेहतर हो सकता है और पेट हल्का महसूस होता है. कई लोगों को कुछ दिनों में वजन कम होता दिखाई देता है.
शरीर में दो तरह का वजन होता है. एक फैट और दूसरा वॉटर वेट. जब कोई व्यक्ति अचानक डाइट में बदलाव करता है या अजवाइन पानी जैसे डिटॉक्स ड्रिंक लेने लगता है, तो शरीर से अतिरिक्त पानी निकल सकता है. इससे वजन मशीन पर कुछ किलो कम दिखाई देने लगता है. लेकिन यह शरीर की चर्बी कम होने का संकेत नहीं होता. जैसे ही व्यक्ति अपनी पुरानी डाइट पर लौटता है, यह वॉटर वेट फिर से वापस आ सकता है. अजवाइन का पानी मेटाबॉलिज्म को थोड़ा बेहतर कर सकता है, जिससे शरीर की पाचन प्रक्रिया सही रहती है. लेकिन यह अपने आप फैट को पिघला देने वाला जादुई ड्रिंक नहीं है.
ये खतरा भी
अगर कोई व्यक्ति ज्यादा कैलोरी खा रहा है, फिजिकल एक्टिविटी नहीं कर रहा है और सिर्फ अजवाइन पानी पीकर वजन कम करने की उम्मीद कर रहा है, तो उसे खास फायदा नहीं मिलेगा. असल में वजन कम करने का सबसे बड़ा नियम है कि शरीर जितनी कैलोरी ले रहा है उससे ज्यादा कैलोरी खर्च करे. कुछ लोगों को अजवाइन पानी पीने से भूख थोड़ी कम लग सकती है, जिससे वे कम खाना खाते हैं और धीरे-धीरे वजन घट सकता है. लेकिन यह असर हर व्यक्ति में एक जैसा नहीं होता. ज्यादा मात्रा में अजवाइन का सेवन कुछ लोगों में एसिडिटी या पेट में जलन भी पैदा कर सकता है. इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें