बालाघाट में शराब पकड़ने वाली महिलाओं पर चोरी का आरोप: नशामुक्ति समिति की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंचीं, झूठी शिकायत पर कार्रवाई की मांग – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में नशामुक्ति अभियान से जुड़ी महिलाएं गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और झूठे आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लामता क्षेत्र के टाकाबर्रा गांव की इन महिलाओं का कहना है कि उन्होंने गांव में अवैध शराब पकड़ी थी, जिसके बाद उन पर 50 हजार रुपए चोरी करने का आरोप लगा दिया गया। घर से मिली थी महुआ शराब और सामग्री नशामुक्ति समिति की सदस्य कृष्णा लिल्हारे ने बताया कि 3 मार्च को समिति की महिलाओं ने गीता वरकड़े के मकान की छत से 11 डिब्बों में महुआ शराब और उसे बनाने की सामग्री पकड़ी थी। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। महिलाओं का कहना है कि पुलिस ने उन्हें डिब्बे अपने पास रखने और थाने में आवेदन देने के लिए कहा था। महिलाओं ने आरोपों को बताया झूठा महिलाओं के अनुसार, इसके बाद शराब बनाने वाली महिला ने लामता थाने में शिकायत दर्ज कराई कि नशामुक्ति समिति की महिलाओं ने उसके घर से 50 हजार रुपये चुरा लिए हैं। समिति की महिलाओं ने इस आरोप को पूरी तरह झूठा बताया है। उनका कहना है कि यह उनके नशामुक्ति अभियान को रोकने की कोशिश है। एसपी को सौंपा ज्ञापन महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और झूठा आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इस तरह के आरोप लगाए जाते रहे तो गांव में नशामुक्ति अभियान चलाना मुश्किल हो जाएगा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *