आकाशदीप ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

Akash Deep Shocking Revelation: भारत ने इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया. इस सीरीज में पहला और तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने जीता, वहीं दूसरे और पांचवें टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत हासिल की और चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा. भारत को जिन दोनों मैच में जीत हासिल हुई, उसमें ऑलराउंडर आकाशदीप का अहम योगदान रहा. इस सीरीज के बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. आकाशदीप ने पीटीआई को बताया कि ‘जितना मैं भी खुद पर भरोसा नहीं करता, उससे ज्यादा वे मुझ पर करते हैं’.

गौतम गंभीर ने आकाशदीप से क्या कहा?

आकाशदीप ने पीटीआई को बताया कि कोच गंभीर ने उनसे कहा था कि ‘तुम अपनी ताकत को अभी नहीं जानते हो. देखो मैं तुमसे कह रहा हूं कि तुम ये कर सकते हो. तुम्हें हमेशा ही इस लगन के साथ खेलना होगा’. आकाशदीप ने टीम इंडिया के हेड कोच के बारे में आगे कहा कि ‘गौतम भाई काफी जुनूनी कोच हैं. वे हमेशा ही हमें मोटिवेट करते रहते हैं. वो मुझ पर मुझसे भी ज्यादा भरोसा करते हैं. वे मेरी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों पर भरोसा करते हैं’.

आकाशदीप ने इंग्लैंड में मचाया धमाल

आकाशदीप को इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मौका नहीं मिला था. लेकिन जब बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी को चुना गया, तब आकाशदीप ने खुद को साबित करने का मौका नहीं गंवाया. इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में मिलाकर आकाशदीप ने 10 विकेट चटकाए थे और अपने क्रिकेटिंग करियर का पहला पांच विकेट हॉल भी हासिल किया.

आकाशदीप ने केनिंग्टन ओवल में हुए पांचवें टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक अहम पारी खेली. भारत की दूसरी पारी में आकाशदीप नाइट वॉटमैन के तौर पर खेलने आए थे और उन्होंने टीम के लिए एक अहम पारी खेली. आकाशदीप ने 94 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें इस खिलाड़ी ने 12 चौके जड़े.

यह भी पढ़ें

Top 4 गेंदबाज, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के; एक भारतीय दिग्गज का नाम भी शामिल

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *