सोने की खरीदी से लेकर कुर्की तक, सौरभ शर्मा के खिलाफ IT विभाग की कार्रवाई, जल्द बड़ा खुलास

Last Updated:

Bhopal Case: भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में आयकर विभाग बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है. अब सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जाएंगी. यह मामला तब सामने आया था जब एक कार से 51 किलो सोना और 11.6 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे.

Zoom

रमाकांत दुबे, 

IT Action Against Saurabh Sharma: मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित आरटीओ पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा मामले में आयकर विभाग (IT) अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. आयकर विभाग की एड्ज्यूकेटिंग अथॉरिटी ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सौरभ शर्मा को बरामद सोने का असली मालिक माना है. इसके साथ ही सौरभ शर्मा और उसके करीबी सहयोगी चेतन सिंह गौर से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. दरअसल, यह मामला उस समय चर्चा में आया था जब एक कार से करीब 51 किलो सोना और 11.6 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए थे. जांच में सामने आया कि यह सोना सौरभ शर्मा से जुड़ा हुआ है. जांच एजेंसियों के मुताबिक सौरभ शर्मा ने करीब 52 किलो सोना प्रीतम नाम के व्यक्ति से खरीदा था.

सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा
बताया जा रहा है कि जब लोकायुक्त की टीम ने सौरभ शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था, उस समय वह दुबई में मौजूद था. छापे की सूचना मिलते ही उसने दुबई से अपने ड्राइवर को फोन कर कार को वहां से हटाने के लिए कहा था, ताकि बरामदगी से बचा जा सके. हालांकि, जांच एजेंसियों की सतर्कता के चलते कार को पकड़ लिया गया और उसमें से भारी मात्रा में सोना और नकदी बरामद की गई. इस पूरे मामले में आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने भी कार्रवाई की थी. अब एड्ज्यूकेटिंग अथॉरिटी ने बीपीयू की कार्रवाई को सही ठहराते हुए कहा है कि जब्त की गई संपत्तियां बेनामी संपत्ति के दायरे में आती हैं.

 संपत्तियों की अस्थायी कुर्की
आयकर विभाग ने अगस्त 2025 में सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों से जुड़ी संपत्तियों की अस्थायी कुर्की की थी. उस समय इन संपत्तियों की अनुमानित कीमत करीब 52 करोड़ रुपये आंकी गई थी. लेकिन जांच आगे बढ़ने और संपत्तियों के मूल्यांकन के बाद अब इनकी कुल कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. आयकर विभाग के अनुसार, सौरभ शर्मा से जुड़ी करीब 32 संपत्तियों की पहचान की गई है. अब विभाग इन सभी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. इस मामले में आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क और पैसों के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *