20 लाख की नौकरी छोड़ी, अब मखाना से बना दिया ब्रांड, हर महीने कमा रहे 1 लाख

Last Updated:

Ranchi Ranjeet Success Story: रांची के युवा रंजीत ने एमबीए करने के बाद सालाना 20 लाख रुपये की नौकरी छोड़कर खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. उन्होंने सुपरफूड मखाना को आधार बनाकर “लोटस बिष्ट” नाम से अपना ब्रांड लॉन्च किया और मखाना के करीब 20 अलग-अलग फ्लेवर तैयार किए. हेल्दी स्नैक्स के रूप में मखाना को नया स्वाद देने की उनकी कोशिश सफल रही और आज उनके प्रोडक्ट रांची समेत आसपास के कई जिलों में बिक रहे हैं. इस स्टार्टअप से रंजीत न केवल अपनी पहचान बना चुके हैं, बल्कि हर महीने करीब एक लाख रुपये तक की कमाई भी कर रहे हैं. रिपोर्ट- शिखा श्रेया

रांची के रंजीत एमबीए करने के बाद 1 साल पहले तक सालाना 20 लाख रुपये वाली अच्छी नौकरी कर रहे थे. लेकिन वह खुद का कुछ करना चाहते थे और नौकरी में उनका मन नहीं लग रहा था. रंजीत बताते हैं कि वह नौकरी नहीं, बल्कि अपना काम करना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने मखाना को चुना. क्योंकि यह एक सुपरफूड है और मखाना सादा खाने में उतना स्वादिष्ट नहीं लगता. इसलिए उन्होंने कम से कम 20 फ्लेवर तैयार किए.

जैसे पेरी फ्लेवर, पानी पुरी, लाल मिर्च और मसाला फ्लेवर. इस तरह अलग-अलग स्वाद में मखाना खाने को मिलता है. उन्होंने अपनी एक ब्रांड बनाई है. जिसका नाम है “लोटस बिष्ट”. इसके तहत मखाना का प्रोटीन पाउडर से लेकर मखाना स्नैक्स बेचने का काम किया जाता है. कुल मिलाकर मखाना बहुत सी वैरायटी में मिलता है.

रंजीत ने बताया कि स्नैक्स के रूप में वह कुछ ऐसा लाना चाहते थे जो सुपरफूड हो. ऐसे में आपको पानी पुरी फ्लेवर का भी स्वाद मिल जाए. स्वाद भी अच्छा लगे और आप इसे मेहमानों को भी परोस सकें. साथ ही प्रोटीन की मात्रा भी पूरी हो जाए. आपका वजन भी नियंत्रित रहेगा. कई बार लोग स्नैक्स खाते समय बाहर का जंक फूड खा लेते हैं या शाम को भूख लगने पर कुछ ऐसा खा लेते हैं जिससे भूख तो शांत हो जाती है. लेकिन वजन बढ़ जाता है और सेहत को भी नुकसान पहुंचता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लेकिन मखाना ऐसी चीज है जिसे आप डाइटिंग के दौरान भी खा सकते हैं. इसके अलावा आप दूध में मखाना का पाउडर डालकर पी सकते हैं. इससे शरीर में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पहुंच जाती है और इसकी बाकी न्यूट्रीशनल प्रॉपर्टीज इसे शरीर के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं. यही कारण है कि यह स्नैक्स भी है और शरीर को पोषण भी देता है.

रंजीत बताते हैं कि उनके नियमित ग्राहक हैं. खासतौर पर महिलाएं पानी पुरी फ्लेवर ज्यादा पसंद करती हैं. एक बार जो ग्राहक लेते हैं. वह दोबारा वापस आते हैं. हर दिन लगभग 15-20 पैकेट की मांग आ जाती है. सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों में भी सप्लाई की जाती है.

जैसे गुमला, धनबाद और बोकारो. उनकी एक वेबसाइट भी है जहां से लोग ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं. कई तरह के फ्लेवर देख सकते हैं और घर बैठे ऑर्डर दे सकते हैं. आज स्थिति यह है कि वह खुद अपने मालिक हैं और महीने में लगभग एक लाख रुपये की कमाई आराम से कर लेते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *