सेमीफाइनल मैच से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, संजू सैमसन बैन क्यों सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रे

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल से पहले सोशल मीडिया पर ‘संजू सैमसन बैन’ जमकर ट्रेंड कर रहा है. इस नॉकआउट मुकाबले में भारत और इंग्लैंड की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 राउंड में मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया था. इस जश्न मनाने के तरीके के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) उनपर बैन लगा सकती है, जिससे फैंस काफी परेशान हैं.

संजू सैमसन हो सकते हैं बैन?
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रविवार यानी 1 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयी चौका लगाने के बाद संजू सैमसन ने हेलमेट जमीन पर फेंककर घुटनों के बल बैठकर भगवान का धन्यवाद किया था. इसपर कुछ लोगों का मानना है कि हेलमेट ‘फेंकने’ का ये एक्शन आईसीसी के ‘क्रिकेट उपकरण के दुरुपयोग’ वाले नियम के तहत आ सकता है. फिलहाल, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि आईसीसी संजू सैमसन के खिलाफ कोई कार्रवाई करने जा रही है. हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा है कि अगर सैमसन दोषी पाए गए तो उन्हें एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है.

क्या कहता है आईसीसी का नियम?
आईसीसी के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत, खिलाड़ियों को क्रिकेट उपकरण का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए. इसमें हेलमेट, बैट, स्टंप या किसी भी अन्य उपकरण को फेंकना शामिल है. अगर ये काम गुस्से में नहीं, बल्कि भावनाओं में किया गया हो, तब भी इसकी समीक्षा की जा सकती है और कार्रवाई हो सकती है.

इस नियम में ये भी आता है कि अगर किसी भी एक्शन से उपकरण या स्टेडियम की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है, तो उसे नियम का उल्लंघन माना जाएगा. हाल ही में, स्कॉटलैंड के सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मंसी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक मैच में आउट होने के बाद हेलमेट फेंकने पर एक डिमेरिट प्वाइंट दिया गया था. यानी ऐसे मामलों में कार्रवाई संभव है.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *