‘मोदी अलग किस्म के नेता हैं… 25 साल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली’, कनाडा के PM ने की तारीफ

होमदुनिया

‘मोदी अलग किस्म के नेता, 25 साल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली’, कनाडाई PM बोले

Last Updated:

Canada PM Praises PM Modi: भारत के दौरे पर आए कनाडा के पीएम मैक कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कहा कि वो बिल्कुल अलग किस्म के नेता हैं और उन्होंने पिछले 25 साल में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है. उनका ये बयान भारत से वापस कनाडाा लौटने के बाद आया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मोदी-कार्नी. (ANI)

भारत और कनाडा के रिश्तों में एक वक्त आई ठंडक के बाद अब दोनों देशों के बीच नई शुरुआत की कोशिशें तेज हो गई हैं और ये नजर भी आने लगी हैं. इसी बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत के दौरे पर आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद उन्होंने उनकी दिल खोलकर तारीफ की है. मैक कार्नी ने उन्हें अलग तरह का नेता बताया है. कार्नी ने एक कार्यक्रम में अपने हालिया भारत दौरे और पीएम मोदी से मुलाकात को याद करते हुए कहा कि मोदी की कार्यशैली और काम के प्रति उनका समर्पण बेहद अलग है. उन्होंने कहा- ‘यह व्यक्ति अलग तरह का है. गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 25 वर्षों में उन्होंने एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है.’

कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी हर हफ्ते के अंत में चुनाव प्रचार में निकल जाते हैं और उनकी रैलियों में लाखों लोग पहुंचते हैं. कार्नी ने कहा कि कई बार एक रैली में करीब ढाई लाख लोग तक मौजूद रहते हैं, जो उनकी लोकप्रियता को दिखाता है. कार्नी ने पीएम मोदी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि वह खास तौर पर ग्रामीण आबादी के लिए काम करने पर ध्यान देते हैं. उन्होंने भारत में डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तेजी से हुई प्रगति का भी जिक्र किया और कहा कि UPI जैसे प्लेटफॉर्म ने भुगतान व्यवस्था को पूरी तरह बदल दिया है.

भारत-कनाडा के बीच रिश्ते हो रहे सामान्य

दरअसल कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी हाल ही में भारत दौरे पर आए थे. यह दौरा ऐसे समय हुआ जब पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण रहे थे. कार्नी की यह यात्रा भारत-कनाडा संबंधों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश के रूप में देखी जा रही है. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. दोनों देशों ने तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और सांस्कृतिक सहयोग से जुड़े कई समझौतों पर दस्तखत किए. अपने संबोधन में कार्नी ने कहा कि भारत और कनाडा के रिश्ते अब नई साझेदारी के दौर में प्रवेश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कनाडा भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभा सकता है. इसी दिशा में कनाडा की कंपनी कैमेको ने भारत को लंबे समय तक यूरेनियम सप्लाई करने का समझौता भी किया है.

कनाडा में रहती है बड़ी भारतीय आबादी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्नी के दौरे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह भारत और कनाडा के रिश्तों के लिए एक नया मील का पत्थर है. उन्होंने याद दिलाया कि पिछले साल G7 बैठक के दौरान कार्नी ने कनाडा में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था और अब भारत में उन्हें उसी गर्मजोशी से स्वागत करने का मौका मिला है. कार्नी ने यह भी कहा कि कनाडा में करीब 20 लाख लोग भारतीय मूल के हैं, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होते हैं. उन्होंने बताया कि भारत और कनाडा अब रक्षा सहयोग समझौते को भी नया रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं.

About the Author

Prateeti Pandey

News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *