Animal Husbandry: कुछ दिनों से मौसम अचानक बदल रहा है. ऐसे में किसान भाइयों को अपने पशुओं पर ध्यान देना चाहिए. आमतौर पर इंसान की तबीयत में गड़बड़ होती है, तो वह खुद होकर समस्या बता सकता है. लेकिन पशु ऐसा नहीं कर सकते हैं. ऐसे में किसान भाइयों को उनके लक्षण देख उनका ध्यान रखना चाहिए. मौसम बदलते ही पशुओं की कई बदलाव शुरू हो जाते हैं. जैसे कि अगर खेत में काम करने वाला पशु है, तो वह काम करने में जल्दी थक जाएगा. वहीं, दुधारू पशु है तो उसका दूध उत्पादन कम होगा. इसके अलावा खाना पहले से कम होगा. इसके अलावा उनके मुंह से झाग भी आ सकती है. पशुओं का गोबर बदबू करने लगता है. अगर इस तरह के लक्षण नजर आते हैं, तो पशुओं की तबीयत पर बदलते मौसम का असर पड़ रहा है.