स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो! घर पर ऐसे बनाएं ये दो खास हेल्दी रेसिपी

होमफोटोलाइफ़फूड

स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो! घर पर ऐसे बनाएं ये दो खास हेल्दी रेसिपी

Last Updated:

Millet Roti and Oats Date Pudding Recipe: चिली गार्लिक बाजरा रोटी और ओट्स डेट पुडिंग बनाना आसान और पौष्टिक है. बाजरा रोटी में बाजरे का आटा, हरा प्याज, लाल मिर्च, जीरा, धनिया और घी मिलाकर आटा गूंथकर रोटी सेंकी जाती है, जो हल्की, स्वादिष्ट और पचाने में आसान होती है. ओट्स डेट पुडिंग में ओट्स, नारियल का दूध, दालचीनी, खजूर, अखरोट और पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. यह संयोजन स्वादिष्ट होने के साथ ऊर्जा और स्वास्थ्य दोनों बढ़ाता है, और नाश्ते या स्नैक्स के लिए बेहतर विकल्प है.

अनाज, हरी सब्जियों और मसालों से तैयार भोजन स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं. ये शरीर को ताकत देती है. ऐसे में आज  हम आपको दो ऐसी खास रेसिपी के बारे में बताएंगे जो खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है. पहली रेसिपी का नाम चिली गार्लिक बाजरा रोटी और दूसरी रेसिपी का नाम ओट्स डेट पुडिंग है. इन दोनों को कॉम्बिनेशन लाजवाब है. आइए जानते हैं इन दिनों रेसिपी को बनाने की विधि…

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार चिली गार्लिक बाजरा रोटी बनाना बहुत आसान और स्वादिष्ट है. इसके लिए आवश्यक सामग्री में 1 कप बाजरे का आटा, 1-2 कप बारीक कटा हरा प्याज, 1 छोटा चम्मच कुटी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच कुटा साबुत धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा और 1 छोटा चम्मच घी शामिल है. सभी सामग्री को मिलाकर आटा गूंथें और कुछ मिनटों में रोटी तैयार कर लें. यह रोटी पोषण से भरपूर होने के साथ हल्की और आसानी से पचने वाली होती है, जो रोजमर्रा के आहार में स्वाद और स्वास्थ्य दोनों बढ़ाती है.

चिली गार्लिक बाजरा रोटी बनाने के लिए सबसे पहले बोल में बाजरे का आटा, हरा लहसुन, कुटी लाल मिर्च, नमक, जीरा, कुटा साबुत धनिया और घी डालकर मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंधे. हल्के गीले कपड़े से आटे को पांच मिनट ढककर रख दें. फिर इसकी लोइयां बनाकर थोड़ी मोटी रोटी बेल लें. लास्ट में गर्म तवे पर दोनों तरफ से रोटी को सेंके. फिर रोटी पर देसी घी लगाकर चटनी या सब्जी के साथ परोसें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार ओट्स डेट पुडिंग बनाना बहुत आसान और पौष्टिक है. इसके लिए आधा कप ओट्स, आधे कप से अधिक नारियल का दूध, एक चौथाई छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 20 ग्राम गुठली रहित खजूर कटे हुए, 4-5 कटे हुए अखरोट और 1 कप पानी चाहिए. सभी सामग्री को मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. यह पुडिंग स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है, ऊर्जा बढ़ाती है और सुबह या शाम के स्नैक्स में एक संतुलित विकल्प के रूप में उपयोग की जा सकती है.

ओट्स डेट पुडिंग बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे पैन में पानी उबाल लें. जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब उसमें ओट्स डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं ताकि ओट्स नीचे चिपके नहीं. इसके बाद मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा और क्रीमी न हो जाए. अब इसमें दूध, दालचीनी पाउडर और बारीक कटे खजूर मिलाएं. इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाकर कुछ सेकंड और पकाएं, जिससे स्वाद अच्छी तरह घुल-मिल जाए.

फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा ने बताया कि जब मिश्रण अच्छी तरह पक जाए तो गैस बंद कर दें और तैयार पुडिंग को एक बोल में निकाल लें. इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें ताकि इसकी बनावट और बेहतर हो जाए. परोसते समय ऊपर से कटे हुए अखरोट और खजूर डालें, जिससे स्वाद और पौष्टिकता दोनों बढ़ें. यदि नारियल दूध उपलब्ध न हो तो इसकी जगह सामान्य दूध का उपयोग भी किया जा सकता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *