Share Market: शेयर बाजार कब, कौन से स्टॉक पर लगाया गया दांव मुनाफा करा जाए यह कोई नहीं बता सकता. कई बार ब्रोकरेज की सलाह पर खरीदा गया शेयर भी प्रॉफिट करा जाता है. इस क्रम में आज हम आपको LG Electronics India, Adani Energy Solutions और Urban Company जैसे कुछ स्टॉक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लेकर अलग-अलग ब्रोकरेज फर्मों की नई दिलचस्पी दिखाई है. आइए इन पर एक नजर डालते हैं:-
Adani Energy Solutions
ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) को ‘Buy’ रेटिंग के साथ 1199 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज ने आने वाले समय में इसमें 24 परसेंट उछाल आने की संभावना भी जताई है. जेएम फाइनेंशियल ने कहा कि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) भारत की T&D (Transmission & Distribution) ग्रोथ स्टोरी से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है. कंपनी को 77800 करोड़ की मजबूत ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक, 24.6 मिलियन स्मार्ट मीटरिंग पोर्टफोलियो और 9600 करोड़ के रेगुलेटेड एसेट बेस (RAB) के साथ एक स्थिर डिस्ट्रीब्यूशन फ्रेंचाइजी का सपोर्ट मिला है.
LG Electronics India
LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर को एक्सिस कैपिटल ने ‘खरीदें’ रेटिंग के साथ 1815 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज ने इसके 14 परसेंट ऊपर जाने की संभावना जताई है. ब्रोकरेज के मुताबिक, LG इलेक्ट्रॉनिक्स का सभी कैटेगरी में लगातार अच्छा मार्केट शेयर रहा है, प्रीमियम सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ रही है और साथ ही रेफ्रिजरेटर सेगमेंट में यह लीडरशिप में है. इसे बेहतर R&D और एक मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का सपोर्ट मिला है.
Urban Company
जेएम फाइनेंशियल ने इसे ‘खरीदें’ रेटिंग के साथ 125 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है और इसके 21 परसेंट ऊपर जाने की संभावना जताई है.
Bank of Maharashtra
बैंक ऑफ महाराष्ट्र के शेयर को YES सिक्योरिटीज ने 90 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज ने कहा है कि आने वाले समय में इसमें 25 परसेंट तक की तेजी आने की संभावना है. ब्रोकरेज ने हेल्दी लोन मिक्स, CASA, MCLR मैनेजमेंट और SA स्ट्रैटेजी की वजह से बैंक ऑफ महाराष्ट्र को ‘खरीदें’ की रेटिंग दी है.
Physicswallah
जेएम फाइनेंशियल ने फिजिक्सवाला के शेयरों को ‘खरीदें’ रेटिंग के साथ 110 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने इसके आने वाले समय में 36 परसेंट तक ऊपर जाने का अनुमान लगाया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, फिजिक्सवाला (PW) अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस की वजह से कारोबारी साल 2025-2028 के दौरान 28 परसेंट का रेवेन्यू CAGR देने के लिए तैयार है. दोनों चैनलों में एक मजबूत ऑपरेटिंग लेवरेज देखा जा रहा है, जिसमें कंसोलिडेटेड एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 2025 में 3.2 परसेंट से बढ़कर 2028 तक 13 परसेंट होने की संभावना है.
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)
ये भी पढ़ें:
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
.