Apple vs Banana: सेब ज्यादा फायदेमंद या केला? खाते तो होंगे, मगर नहीं पता होंगे ये फैक्ट, जानकर होश उड़ जाएंगे

Benefits of Apple and Banana Daily: फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. सभी लोगों को हेल्दी रहने के लिए रोज फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है. कई लोग अपने दिन का शुरुआत सेब खाकर करते हैं, तो कुछ लोग केला खाकर सेहत को सुधारते हैं. फल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिलते हैं. सेब और केला दोनों ही बेहद टेस्टी और फायदेमंद फल हैं. क्या आप जानते हैं कि सेब और केला में से कौन सा फल ज्यादा फायदेमंद है?

सेब खाने के फायदे | Benefits of Apple

सेब में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. यह दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है. सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है, क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है. इसके अलावा सेब में कैलोरी कम होती है, इसलिए वजन घटाने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है.

केला खाने के फायदे | Benefits of Banana

केला एनर्जी का अच्छा सोर्स है, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो तुरंत एनर्जी देती है. यह पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और दिल की सेहत के लिए लाभकारी है. केले में मैग्नीशियम और विटामिन B6 भी होते हैं, जो मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और मानसिक तनाव कम करते हैं. इसके अलावा केला पेट की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और गैस्ट्रिक समस्या में राहत देता है.

सेब और केला में क्या अंतर है?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सेब और केले में पोषण के मामले में काफी अंतर होता है. सेब में फाइबर ज्यादा होता है, जबकि केले में कार्बोहाइड्रेट्स और शुगर ज्यादा होती है. सेब वजन कम करने में मदद करता है, वहीं केला मांसपेशियों को एनर्जी देता है. जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, उनके लिए सेब ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. वहीं खिलाड़ी और भारी मेहनत करने वाले लोग केले से इंस्टेंट एनर्जी पा सकते हैं.

कौन सा फल कब खाना चाहिए?

अगर आपको वजन घटाना है या आप दिल की बीमारी से परेशान हैं, तो रोजाना सेब खाना आपके लिए बेहतर रहेगा. अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस हो रही है या आप व्यायाम के बाद जल्दी रिकवरी चाहते हैं, तो केला खाना ज्यादा अच्छा रहेगा. सुबह के वक्त केले का सेवन आपको दिन भर एनर्जी देगा, जबकि शाम को सेब खाने से भूख भी कंट्रोल रहती है. सेब और केला दोनों ही फल शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं, लेकिन उनकी भूमिका अलग-अलग है. आपके स्वास्थ्य के हिसाब से आप इनमें से कोई एक या दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *