Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या

Share Market Crash Reason: भारतीय शेयर बाजार में होली वाले दिन रंग में भंग पड़ गया है. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर करीब 1:15 बजे सेंसेक्स 1272 अंक टूटकर  78,966.20 के लेवल पर कारोबार कर रहे थे. 

वहीं निफ्टी 1.77 फीसदी फिसलकर 24,424.65 के स्तर पर ट्रेडिंग जारी रखे हुए थे. घरेलू बाजार में यह गिरावट पिछले दो कारोबारी दिनों से जारी है. भारी गिरावट की वजह से निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. आइए जानते हैं, आखिर इस गिरावट के पीछे की वजह क्या है?

 1. पश्चिम एशिया में पैदा हुए हालात

ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है. जिसका साफ असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है. अमेरिका और ईरान की संयुक्त सैन्य कार्रवाई और ईरान के जवाबी हमलों ने निवेशकों का भरोसा तोड़ने का काम किया है.

इन सब के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला लिया है. जिससे तेल आयात पर आशंका के बादल मंडरा रहे हैं. भारत समेत अन्य तेल आयात करने वाले देशों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब साफ दिखने लगा है. विशेषज्ञों का मानना है कि, अगर युद्ध लंबा चलता है तो कच्चे तेल की कीमत आसमान छू सकती है. बाजार में गिरावट के पीछे यह एक मुख्य वजह है. 

2. एशिया से अमेरिका तक बाजारों में बिकवाली का दबाव

एशियाई बाजारों में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली. जापान का टॉपिक्स सूचकांक 4 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया. जबकि हांगकांग का  हैंग सेंग इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया. दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार भी करीब 11 प्रतिशत तक गिर गया. जिससे निवेशकों में घबराहट बढ़ गई.

अमेरिका में भी कमजोरी का रुख बना रहा. डाउ जोन्स 403 अंक नीचे बंद हुआ. वहीं S&P 500 में 0.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और नैस्डैक भी 1 प्रतिशत फिसलकर बंद हुआ. कुल मिलाकर वैश्विक बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेत की वजह से भारतीय बाजार भी टमाटर की तरह लाल हो गए. 

3. इंडिया VIX में तेजी

शेयर बाजार की हलचल को मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX आज लगभग 14 प्रतिशत की छलांग लगाकर 19.51 के स्तर पर पहुंच गया. यह तेजी इस बात का संकेत है कि बाजार में अनिश्चितता का माहौल गहरा रहा है.

भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर ट्रेडर्स सतर्क रुख अपना रहे हैं. मौजूदा हालात ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है, जिससे बाजार में उतार-चढ़ाव और अस्थिरता तेज हो गई है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *