कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत: बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों किशोर, 50 मीटर दूर मिले शव – Satna News


सतना। सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर रात चितहरा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो नाबालिग किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई, जब एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान पुराने खेर चितहरा निवासी प्रमोद सिंह (पिता लेखन सिंह) और मोहित सिंह (पिता नरेंद्र सिंह) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 17 वर्ष बताई गई है। वे पास के ही गांव कठौता में एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद अपनी बाइक (क्रमांक MP 19 ZH 2201) से घर लौट रहे थे। 50 मीटर मिले शव
मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि चितहरा मोड़ पर चित्रकूट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार (क्रमांक MP 19 ZB 4144) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों नाबालिगों के शव सड़क के दोनों तरफ अलग-अलग पड़े मिले, जबकि बाइक लगभग 50 मीटर दूर जा गिरी। कार खाई में उतरी
बाइक से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में उतर गई। घटना के बाद कार चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है, जहां बुधवार को उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *