8वीं पास युवक का बड़ा धमाका! ₹2 लाख से खोला होटल, आज 5 लोगों को दे रहा रोजगार

Last Updated:

Small business Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के 8वीं पास युवक नितिन चौकसे ने 2 लाख रुपए लगाकर होटल बिजनेस की शुरुआत की और आज सालाना 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं. पहले उन्होंने 10 हजार रुपए से घर से सब्जी की दुकान शुरू की थी, लेकिन सीमित आमदनी के कारण बड़ा कदम उठाया. सोशल मीडिया से प्रेरणा लेकर उन्होंने इंदिरा कॉलोनी में नॉनवेज होटल खोला और देसी स्टाइल चिकन से ग्राहकों का दिल जीत लिया. उनके होटल में 100 से 1000 रुपए तक की डिश मिलती है और वे 4 से 5 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं. उनकी सफलता कहानी छोटे शहरों के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन रही है.

Low Investment Business Idea: कहते हैं अगर इरादे मजबूत हों तो पढ़ाई की डिग्री नहीं, हिम्मत और मेहनत काम आती है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के एक 8वीं पास युवक ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया. कभी घर से सब्जी बेचने वाला यह युवक आज होटल चला रहा है और सालाना 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहा है. हम बात कर रहे हैं बुरहानपुर के इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले नितिन चौकसे की, जिनकी कहानी आज इलाके के युवाओं के लिए मिसाल बन चुकी है.

₹10 हजार से शुरू किया था सफर
नितिन बताते हैं कि उन्होंने सिर्फ आठवीं तक पढ़ाई की है. पढ़ाई के बाद उनका झुकाव हमेशा से बिजनेस की तरफ रहा. शुरुआत में उन्होंने करीब 10 हजार रुपए लगाकर घर से ही सब्जी की दुकान शुरू की. दुकान ठीक-ठाक चल रही थी, लेकिन आमदनी सीमित थी. नितिन कहते हैं कि कमाई हो रही थी, लेकिन उतनी नहीं जितनी मैं चाहता था. तभी मैंने कुछ बड़ा करने का सोचा.

सोशल मीडिया से आया होटल खोलने का आइडिया
नितिन बताते हैं कि सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे फूड बिजनेस की कहानियां देखकर उनके मन में होटल खोलने का विचार आया. उन्होंने रिस्क लिया और करीब 2 लाख रुपए लगाकर इंदिरा कॉलोनी में ‘हिंदू स्नेक नॉनवेज होटल’ की शुरुआत कर दी. शुरुआत आसान नहीं थी. ग्राहकों को जोड़ने में समय लगा, लेकिन उन्होंने क्वालिटी से समझौता नहीं किया. देसी स्टाइल में घर के मसालों से चिकन बनाना उनकी खासियत बन गया.

सालाना 4 से 5 लाख की कमाई
आज नितिन के होटल में 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक की चिकन डिश मिलती है. स्वाद ऐसा कि लोग बार-बार लौटकर आते हैं. वे बताते हैं कि अब उनकी सालाना कमाई 4 से 5 लाख रुपए तक पहुंच गई है. इतना ही नहीं, उन्होंने 4 से 5 स्थानीय लोगों को रोजगार भी दिया है. उनका कहना है कि आगे और भी नए प्रयोग करेंगे और बिजनेस को बड़ा बनाएंगे.

युवाओं के लिए संदेश
नितिन की कहानी साफ बताती है कि अगर मेहनत और सोच बड़ी हो तो कम पढ़ाई भी रास्ता नहीं रोक सकती. छोटे से सब्जी बिजनेस से लेकर होटल तक का सफर आसान नहीं था, लेकिन हिम्मत और सही फैसला उन्हें सफलता तक ले आया.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *