ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी बाजार 1200 अंक गिरा: कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर, चांदी ₹20 हजार, सोना ₹7 हजार सस्ता

  • Hindi News
  • Business
  • US Market Slumps 1200 Pts Amid Iran Israel War; Gold, Silver Prices Drop

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर शेयर मार्केट से जुड़ी रही। मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी बाजार में मंगलावर (3 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स 2.5% (1200 अंक) की गिरवाट के साथ 47,750 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

वहीं, वायदा बाजार (MCX) में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से गोल्ड और सिल्वर के दामों में गिरावट रही। 3 मार्च को वायदा बाजार में चांदी करीब 20 हजार रुपए (7%) गिर गई और सोने में करीब 7 हजार रुपए (4%) की गिरावट रही।

कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…

  • शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
  • पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…

1. ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी बाजार 1200 अंक गिरा: डाउ जोन्स 47,788 अंक के स्तर पर आया; कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का असर

मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिका के बाजार में मंगलावर (3 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिली। डाउ जोन्स 2.5% (1200 अंक) की गिरवाट के साथ 47,750 अंक के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं अमेरिका का टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट1.95% यानी 485 अंक गिरकर 22,300 के स्तर पर और S&P 500 इंडेक्स 2.02% यानी 138 अंक गिरकर 6,750 के स्तर पर है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

2. चांदी ₹20 हजार, सोना ₹7 हजार सस्ता: 1kg चांदी ₹2.58 लाख, 10g सोना ₹1.59 लाख हुआ; वायदा बाजार में प्रॉफिट बुकिंग से दाम गिरे

वायदा बाजार (MCX) में प्रॉफिट बुकिंग की वजह से गोल्ड और सिल्वर के दामों में गिरावट आई है। 3 मार्च को वायदा बाजार में चांदी करीब 20 हजार रुपए (7%) गिर गई। 1 किलो चांदी का भाव 2.58 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 2.78 लाख रुपए पर थी।

वहीं, सोने में भी करीब 7 हजार रुपए (4%) की गिरावट है। 10 ग्राम सोना 1.59 लाख रुपए पर आ गया है। सोमवार को ये 1.66 लाख रुपए पर था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

3. दावा- भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा: इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद; सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दावा किया जा रहा है कि भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है।

न्यूज एजेंसी ANI ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर यह अपडेट सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिया है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी।

दरअसल, ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि इस रूट से अगर कोई भी जहाज गुजरता है, तो उसे आग लगा दी जाएगी। ओमान और ईरान के बीच स्थित यह रूट दुनिया के ऑयल बिजनेस के लिए सबसे जरूरी माना जाता है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

4. देश में प्रोटीन मार्केट की रफ्तार 4 गुना: टियर-2 शहरों में 40% ग्रोथ, प्रोटीन सप्लीमेंट मार्केट 7,461 करोड़ का, एफएमसीजी से तेज वृद्धि

भारत में प्रोटीन प्रोडक्ट की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। अमेजन इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि प्रोटीन और न्यूट्रिशन पोर्टफोलियो में 35% की बढ़ोतरी हुई, जबकि सामान्य एफएमसीजी सेक्टर की ग्रोथ सिर्फ 9% है। आईएमएआरसी का अनुमान है कि 2024 में भारत का प्रोटीन सप्लीमेंट बाजार 7,461 करोड़ रुपए का था, जिसके 2033 तक 13,186 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

प्रोटीन सप्लीमेंट्स के प्रीमियम प्रोडक्ट (~4,500 से अधिक दाम वाले) की बिक्री सामान्य से 3.5 गुना तेजी से बढ़ रही है। यह ग्रोथ केवल बड़े शहरों तक नहीं है, जहां बेंगलुरु जैसे शहर 50-59% की दर से बढ़ रहे हैं। कोल्हापुर, मंगलुरु, देहरादून और अंबाला जैसे टियर-2,3 शहरों में भी 40% की ग्रोथ देखी जा रही है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

5. मर्सिडीज-बेंज वी-क्लास भारत में लॉन्च, कीमत ₹1.4 करोड़: लग्जरी MPV में थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360° कैमरा, पहली बार पेट्रोल इंजन भी मिलेगा

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी लग्जरी MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) वी-क्साल का अपडेटेड 2026 मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें 15 स्पीकर वाला थिएटर जैसा साउंड सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ उतारा है। इसके अलावा पहली बार कार में पेट्रोल इंजन भी मिलेगा।

कंपनी ने V-क्लास को 2022 डिस्कंटीन्यू कर दिया था। अब इसे नए फीचर्स के साथ 1.40 करोड़ रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। इस नई कार की डिलीवरी मार्च के अंत तक शुरू हो जाएगी। इसका मुकाबला मार्केट में लेक्सस LM और टोयोटा वेलफायर जैसी प्रीमियम वैन से होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल बाजार बंद था तो सोमवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *