इन्फ्लुएंसर बनना है तो किट में जरूर होनी चाहिए ये 5 चीजें, इन बातों का रखें ध्यान

Last Updated:

आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाना चाहता है, लेकिन इन्फ्लुएंसर बनना जितना आसान दिखता है, उतना होता नहीं है. सिर्फ कैमरा ऑन करके वीडियो बना देना काफी नहीं, बल्कि सही तैयारी, अच्छी क्वालिटी और स्मार्ट स्ट्रैटेजी भी जरूरी होती है. अगर आप भी वायरल होना चाहती हैं और अपनी अलग ब्रांड वैल्यू बनाना चाहती हैं, तो आपको अपनी इन्फ्लुएंसर किट में कुछ खास चीजें जरूर शामिल करनी चाहिए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज के डिजिटल दौर में इन्फ्लुएंसर बनना सिर्फ वीडियो बनाकर पोस्ट करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके लिए सही तैयारी और स्मार्ट प्लानिंग की जरूरत होती है. अगर आप भी सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं, तो आपके पास एक बेसिक लेकिन पावरफुल इन्फ्लुएंसर किट जरूर होनी चाहिए. सही उपकरण और कंटेंट स्ट्रैटेजी के बिना वायरल होना मुश्किल हो सकता है.

यहां जानिए वो 5 जरूरी चीजें जो हर इन्फ्लुएंसर की किट में होनी चाहिए.

अच्छी क्वालिटी का स्मार्टफोन या कैमरा
कंटेंट की क्वालिटी ही आपकी पहली पहचान होती है. साफ और हाई रेजोल्यूशन वीडियो दर्शकों को ज्यादा आकर्षित करती है. जरूरी नहीं कि शुरुआत में महंगा कैमरा लें, लेकिन आपके पास ऐसा स्मार्टफोन जरूर हो जो 1080p या 4K वीडियो शूट कर सके.

ट्राइपॉड और रिंग लाइट
हिलती हुई वीडियो और खराब लाइटिंग आपके कंटेंट को कमजोर बना सकती है. एक स्टेबल ट्राइपॉड और रिंग लाइट आपके वीडियो को प्रोफेशनल टच देती है. खासकर ब्यूटी, फैशन या रील्स बनाने वालों के लिए यह बेहद जरूरी है.

क्लियर ऑडियो के लिए माइक्रोफोन
लोग खराब वीडियो सहन कर लेते हैं, लेकिन खराब आवाज नहीं. एक बेसिक लैपल माइक या वायरलेस माइक्रोफोन आपकी आवाज को साफ और प्रोफेशनल बनाता है.

बेसिक एडिटिंग ऐप या सॉफ्टवेयर
वीडियो शूट करना पहला कदम है, असली जादू एडिटिंग में होता है. ट्रेंडिंग म्यूजिक, टेक्स्ट, ट्रांजिशन और सही कट्स आपके कंटेंट को वायरल बना सकते हैं. ऐसे में किसी अच्छे एडिटिंग ऐप की जानकारी और थोड़ी प्रैक्टिस जरूरी है.

कंटेंट प्लानर और यूनिक आइडिया
सिर्फ गैजेट्स से कुछ नहीं होगा. आपके पास यूनिक कंटेंट आइडिया और पोस्टिंग का प्लान होना चाहिए. ट्रेंड्स पर नजर रखें, लेकिन अपनी अलग स्टाइल जरूर बनाएं. हमेशा यूनीक चीजें लोगों को जल्दी क्लिक करती हैं.

About the Author

Vividha Singh

विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *