Last Updated:
Coffee Dahi Facepack: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा नेचुरल रूप से दमकती और स्वस्थ दिखे. बाजार में कई तरह के फेस पैक और ब्यूटी प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन घर पर तैयार प्राकृतिक उपाय अक्सर ज्यादा असरदार और सुरक्…और पढ़ें
कॉफी पाउडर और दही का यह कॉम्बिनेशन स्किन को नेचुरल ग्लो देने के साथ-साथ उसे सॉफ्ट और टैन फ्री बनाने में मदद करता है (Coffee Yogurt Face Pack). कॉस्मेटोलॉजिस्ट आयुष्री सिंह के मुताबिक, इसमें पतला और फाइन कॉफी पाउडर इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि मोटा पाउडर स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है.
आयुष्री सिंह के अनुसार, इस पैक के लिए 1 बड़ा चम्मच फाइन कॉफी पाउडर और 2 बड़े चम्मच सादा दही लें. चाहें तो इसमें हल्की मात्रा में हल्दी या थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें.
साफ चेहरे और हाथों पर इस पेस्ट को लगाएं. पैक को सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से मसाज करना जरूरी है, ताकि ब्लड सर्कुलेशन बढ़े और डेड स्किन हटे. आंखों के आसपास का हिस्सा छोड़ दें. 5 से 10 मिनट तक पैक सूखने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें.
कॉफी में मौजूद कैफीन ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे त्वचा नेचुरली ब्राइट दिखती है. इसके छोटे दाने त्वचा को हल्के से एक्सफोलिएट कर डेड सेल्स हटाते हैं. दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को मॉइस्चराइज करता है और टैन हटाने में मदद करता है. यह पैक डार्क स्पॉट्स, सूजन और पफिनेस को भी कम कर सकता है.
यह भी पढ़ें: सूखी या कफ वाली खांसी? सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 1 चीज, तुरंत मिलेगा आराम
सावधानी के तौर पर, पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. यदि आपकी स्किन संवेदनशील, ड्राई या किसी स्किन डिजीज से प्रभावित है, तो पहले डॉक्टर से सलाह लें. आयुष्री सिंह का सुझाव है कि इस पैक को हफ्ते में 1-2 बार ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा, चाहें तो बेसन में कॉफी मिलाकर भी इसे त्वचा पर लगाया जा सकता है, खासकर हाथों की देखभाल के लिए.
.