iQOO 15R की पहली सेल आज से शुरू, 7,600mAh बैटरी से है लैस, मिलेगी ₹4000 की छूट

आईकू के नए मिड-फ्लैगशिप स्मार्टफोन आईकू 15R की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे (IST) से शुरू हो गई है. फरवरी में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन कंपनी की लाइनअप में प्रीमियम मॉडल से नीचे रखा गया है, लेकिन इसके फीचर्स इसे फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस देने वाला डिवाइस बनाते हैं. खासतौर पर इसकी बड़ी बैटरी और लेटेस्ट चिपसेट इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान देते हैं.

कीमत और लॉन्च ऑफर्स- आईकू 15R की कीमत ₹44,999 से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है. 12GB + 256GB वेरिएंट ₹47,999 में और 12GB + 512GB वेरिएंट ₹52,999 में उपलब्ध है.

लॉन्च ऑफर के तहत HDFC और Axis बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा, कंपनी आईकू/Vivo TWS (कीमत ₹1,899) मुफ्त बंडल ऑफर में दे रही है. यह फोन डार्क नाइट और ट्रायम्फ सिल्वर कलर ऑप्शन में अमेज़न, आईकू इंडिया स्टोर और वीवो के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.59-इंच का 1.5K (1,260 x 2,750 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 4,320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है.

ये स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस है, जिसे LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. ग्राफिक्स के लिए Adreno 826 GPU मिलता है. स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है और कंपनी ने 4 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है.

कैमरा और बैटरी
कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT-700V प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए फोन में 7,600mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है.

आईकू 15R पावरफुल परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम डिस्प्ले के साथ मिड-फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *