- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Tuesday (3 March 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
3 मार्च, मंगलवार को मेष राशि वालों को कारोबार और नौकरी में मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। वृष राशि वालों के सरकारी काम और प्रॉपर्टी से जुडे़ मामलों में राहत मिलेगी। मिथुन राशि वालों को प्रॉपर्टी और ऑफिस से जुडे़ कामों में फायदा मिल सकता है। तुला राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी और व्यवस्था सुधारने वाले काम फायदेमंद रहेंगे।
धनु राशि वालों को कमीशन, बीमा और करियर से जुडे मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मकर राशि वालों के लिए फाइनेंस, करियर और बडे फैसलों में आगे बढ़ने का समय है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- मन में चल रही योजनाओं, सपनों और नई सोच को जमीन पर उतारने के लिए समय अनुकूल है। आप किसी काम को लेकर लंबे समय से तैयारी कर रहे थे, तो आज उसे आगे बढाने का मौका मिलेगा। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से आशीर्वाद, सहयोग या उपहार मिलने के योग हैं। किसी खास समारोह, कार्यक्रम या सामाजिक आयोजन का निमंत्रण भी मिल सकता है। परिवार के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। दिन की शुरुआत उत्साह देने वाली रहेगी। नेगेटिव- पेपर वर्क, दस्तावेज या लेनदेन से जुड़े कामों में लापरवाही भारी पड़ सकती है। छोटी सी गलती आगे चलकर परेशानी दे सकती है। जल्दी सफलता पाने की जल्दबाजी में कोई गलत कदम उठाने से बचें। सहज और सोच-समझकर काम करना ही फायदेमंद रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कड़े या कटु शब्द आपके अच्छे संबंधों पर असर डाल सकते हैं। दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मनचाहे परिणाम मिलने की संभावना है, इसलिए मेहनत में कोई कमी न रखें। अपनी कार्ययोजना पर टिके रहें। बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, इसलिए प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता, परिश्रम और बेहतर प्रदर्शन की वजह से सम्मान, पुरस्कार या अतिरिक्त सराहना मिल सकती है। कामकाज में आज गति बनी रहेगी। लव- पति-पत्नी के बीच बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। घर का माहौल सुखद बना रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात दिन को तरोताजा और खुशनुमा बना सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। नियमित जांच करवाएं। पुरानी परेशानी हो तो दवाइयां समय पर लें। आलस छोड़कर अपनी दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
वृष – पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला, दस्तावेजी काम या पुरानी अड़चन लंबे समय से अटकी हुई है, तो आज उसमें राहत मिलने के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक, आध्यात्मिक या संस्कारों से जुड़ी गतिविधियों में समय बीतेगा। आपका सकारात्मक और संतुलित व्यवहार घर की उलझनों को सुलझाने में मदद करेगा। घर-परिवार में आपकी भूमिका मजबूत रहेगी और लोग आपके निर्णय पर भरोसा करेंगे। दिन जिम्मेदारियों वाला जरूर रहेगा, लेकिन आपके धैर्य से स्थिति संभली रहेगी। नेगेटिव- जिम्मेदारियां अपेक्षा से ज्यादा रहेंगी। हर काम अकेले उठाने की बजाय दूसरे सदस्यों के साथ बांटने की कोशिश करें, नहीं तो आपके निजी काम पीछे छूट सकते हैं। किसी भी विपरीत स्थिति में घबराएं नहीं। समस्या पर अटकने की बजाय उसका हल ढूंढना जरूरी है। मानसिक दबाव खुद पर हावी न होने दें। समय प्रबंधन आज बहुत महत्वपूर्ण रहेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी, क्योंकि किसी कर्मचारी की लापरवाही से काम अटक सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। पुराने संपर्कों से भी फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आज काम की निगरानी ढीली न छोड़ें। लव- दूसरे कामों के साथ-साथ परिवार को प्राथमिकता देना जरूरी रहेगा। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा। स्वास्थ्य- ज्यादा काम के कारण थकान महसूस होगी। खुद को सक्रिय रखने के लिए योग, व्यायाम और हल्की दिनचर्या जरूर अपनाएं। शरीर को आराम भी दें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त, कागजी प्रक्रिया या किसी अटके सौदे को लेकर समस्या चल रही है, तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। कुछ खास लोगों का सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से रास्ता साफ हो सकता है। थोड़ी सावधानी और आत्मविश्वास के साथ आप अधिकतर काम आसानी से पूरे कर लेंगे। दिन आपको यह एहसास कराएगा कि सही निर्णय और सही लोगों का साथ मुश्किल काम भी आसान बना देता है। नेगेटिव- लेनदेन, उधारी या हिसाब-किताब में जरा सी लापरवाही भी गड़बड़ी करा सकती है। पैसों से जुडे फैसले बहुत सोच-समझकर लें। अपने निर्णय को महत्व दें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक हो सकता है। आज अनावश्यक आवाजाही और बेवजह के बाहर के काम टालना बेहतर रहेगा। सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
व्यवसाय- कारोबार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से आप उसे संभाल लेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग हैं। स्टाफ और सहयोगी अनुशासित रहेंगे, जिससे कामकाज व्यवस्थित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। ऐसे में समय पर काम पूरा करना और अपनी दक्षता दिखाना फायदेमंद रहेगा। लव- व्यस्तता के बावजूद घर-परिवार के लिए समय निकालें। आपसी बातचीत और विचार साझा करने से रिश्तों में निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बनाए रखना बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य- खानपान, व्यायाम और दिनचर्या में लापरवाही न करें। थोड़ी सावधानी और नियमितता आपको स्वस्थ रखेगी। अनियमितता से छोटी परेशानी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए अपनी पसंद के रचनात्मक कामों में थोड़ा समय जरूर दें। इससे मन स्थिर होगा और आप कठिन काम भी दृढ़ निश्चय से पूरे कर पाएंगे। आज आपकी एकाग्रता अच्छी रहेगी और आप कई रुके कामों को आगे बढ़ाने का साहस दिखाएंगे। अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे तो दूसरे कामों में भी फोकस बना रहेगा। दिन धीरे-धीरे आपके पक्ष में मुड़ता हुआ नजर आएगा। नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में परेशान होने की बजाय सकारात्मक सोच बनाए रखें। युवा वर्ग को किसी लक्ष्य में देरी या असफलता से निराश नहीं होना चाहिए। दोबारा कोशिश करने से ही सफलता मिलेगी। किसी भी लेनदेन से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी जरूर लें। अधूरी जानकारी के साथ फैसला लेना नुकसान दे सकता है। संयम और धैर्य बनाए रखें।
व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यवसाय में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बहुत बड़ा बदलाव भले न दिखे, लेकिन कामकाज व्यवस्थित रहेगा। अगर साझेदारी का कोई प्लान बन रहा है, तो उसके अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी सेवा में काम करने वालों को मनमुताबिक प्रोजेक्ट मिल सकता है, हालांकि इसके साथ जिम्मेदारी और कार्यभार भी बढ़ेगा। फिर भी यह आगे बढ़ने का मौका होगा। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलने के संकेत दे सकती है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कब्ज और गैस जैसी समस्या न बनने दें। यही परेशानी बढ़कर माइग्रेन को बढ़ा सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत खुशी और हल्केपन के साथ होगी। प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और मनोरंजन या रिलैक्स होने से जुड़ी योजना भी बन सकती है। किसी खास काम में सोचा-समझा जोखिम लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास और उत्साह कई कामों को सही दिशा देगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन भी मजबूत रहेगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें, नहीं तो आपके अपने काम प्रभावित हो सकते हैं। विवादित मामलों को गुस्से से नहीं, शांति और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को हल्के में न लें। अभी फोकस बनाए रखना जरूरी है। छोटी लापरवाही आगे दबाव बढ़ा सकती है। अपने समय का सही उपयोग करें।
व्यवसाय- व्यावसायिक कामों की अधिकता रहेगी, लेकिन इन्हें समय पर पूरा करने से आमदनी बढ़ सकती है। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय खराब न करे। काम पर ध्यान देने से ही सही परिणाम मिलेंगे। नौकरी में छोटी सी लापरवाही भी तनाव दे सकती है, इसलिए अपने काम को बार-बार जांचें। जिम्मेदारियों को टालें नहीं। लव- घर में बच्चे की किलकारी या उससे जुड़ी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में थोड़ा परिपक्व रवैया रखना जरूरी है, तभी संतुलन बना रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जोड़ों में दर्द, बदन दर्द या हल्की थकान रह सकती है। आराम और हल्की स्ट्रेचिंग से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- आरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- किसी खास लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयास सफल होने के संकेत दे रहे हैं। मेहनत का समय है, इसलिए फालतू बातों और बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने काम पर केंद्रित रहें। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह से जुड़ा अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में सकारात्मक चर्चा हो सकती है। आज की मेहनत आने वाले दिनों के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी। नेगेटिव- अपने ऊपर जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें। काम का दबाव मानसिक और शारीरिक थकान बढ़ा सकता है। भाई-बहनों के साथ पैसों या आर्थिक हिस्से को लेकर मतभेद उभर सकते हैं। ऐसे में बहस करने की बजाय धैर्य से स्थिति संभालना बेहतर होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी रहेगा। थोड़ा संयम बहुत राहत देगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में लेनदेन करते समय बहुत सावधानी रखें। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। कुछ नए प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, लेकिन तुरंत फैसला लेने के बजाय पूरी जांच के बाद ही आगे बढ़ें। नया निवेश सोच-समझकर करें। हर आकर्षक प्रस्ताव लाभदायक हो, यह जरूरी नहीं है। सतर्कता आज सबसे बड़ा लाभ देगी। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा सामंजस्य रहेगा। घर का वातावरण संतुलित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी के कारण थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए संवाद साफ रखें। स्वास्थ्य- मौसम के असर से बचाव करें। खानपान और दिनचर्या में संतुलन रखने से आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। अनियमितता से कमजोरी बढ़ सकती है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8
तुला – पॉजिटिव- घर की सुख-सुविधाओं से जुड़ी खरीदारी में परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अध्यात्म, पूजा-पाठ या मानसिक शांति से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी। पड़ोसी के साथ चल रहा कोई विवाद आपसी समझ से खत्म हो सकता है और संबंधों में फिर से मधुरता आ सकती है। यह दिन घर और मन दोनों को व्यवस्थित करने वाला रहेगा। पारिवारिक माहौल को संभालने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। नेगेटिव- किसी की मदद करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल जरूर कर लें। कुछ लोग आपकी भावनाओं का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। युवा वर्ग को नकारात्मक सोच वाले दोस्तों से दूरी बनानी चाहिए, नहीं तो मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। भावुक होकर फैसला न लें। आज सतर्क और व्यवहारिक बने रहना ज्यादा जरूरी है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए कुछ नियम बदलने पड़ सकते हैं। फिलहाल धैर्य रखें, क्योंकि आगे लाभदायक स्थिति बनने के संकेत हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों की अच्छी डील हो सकती है। धीरे-धीरे लाभ का रास्ता खुलता नजर आएगा। व्यवस्थित कामकाज ही सफलता देगा। लव- पारिवारिक मामलों में अपनी भूमिका जरूर निभाएं। इससे घर में सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मिठास और निकटता बढ़ेगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन मौसम को देखते हुए लापरवाही करना ठीक नहीं है। साधारण सावधानी भी आपको फिट रखेगी। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- आज किसी खास व्यक्ति की मदद से बड़ी समस्या का हल मिल सकता है। इससे आप अपने निजी कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में नवीनीकरण, सजावट या बदलाव को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। अगर किसी काम को शुरू करना है तो पहले उसका बजट तय कर लें। इससे आर्थिक दबाव से बच जाएंगे। दिन आपको व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने का मौका देगा। सोच-समझकर उठाया गया कदम फायदेमंद रहेगा। नेगेटिव- पैसों के मामले में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। आपका गुस्सा और जल्दबाजी कभी-कभी घर का माहौल बिगाड़ देती है। इससे परिवार में तनाव बढ़ सकता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें। इस समय प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त को लेकर जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। फिलहाल प्रतीक्षा और जांच दोनों जरूरी हैं। धैर्य रखने से बड़ी गलती टल सकती है।
व्यवसाय- कारोबारी व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें, क्योंकि छोटी लापरवाही भी नुकसान करा सकती है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। ऐसी स्थिति में शांति से समस्या सुलझाना ही ठीक रहेगा। अनुशासन और निगरानी बढ़ाने से स्थिति सुधरेगी। लव- घर में रिश्तेदारों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। पारिवारिक नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ संबंधों में भी मिठास और अपनापन बढ़ेगा। स्वास्थ्य- आत्मबल थोड़ा कमजोर महसूस हो सकता है। शारीरिक कमजोरी भी परेशान कर सकती है। कुछ समय एकांत, ध्यान या आध्यात्मिक माहौल में बिताने से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
धनु – पॉजिटिव- दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आप चीजों को व्यवस्थित ढंग से समझने और संभालने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। घर की जरूरतों और सुख-सुविधाओं को पूरा करने में आपका खास योगदान रहेगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर और सक्रिय रहेगा। आज आपकी सोच व्यावहारिक भी रहेगी और सकारात्मक भी। यही बात आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। नेगेटिव- किसी काम में बार-बार अड़चन आ रही है, तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। थोड़ा आत्ममंथन करें और जल्दबाजी से बचें। इस समय आय से ज्यादा खर्च होने की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा। आलस और टालमटोल से नुकसान हो सकता है। आज मन को अनुशासित रखना जरूरी है।
व्यवसाय- निजी कारणों की वजह से व्यवसाय में फैसला लेते समय भ्रम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। कमीशन, बीमा, एजेंसी या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है। युवा वर्ग को अपनी पढ़ाई या योग्यता से जुड़ी नौकरी मिलने की संभावना मजबूत है। इसलिए कोशिश जारी रखें। लव- परिवार में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों जैसी कोई भी उलझन घर की सुख-शांति पर असर डाल सकती है, इसलिए मर्यादा बनाए रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और संतुलित खानपान आपको फिट और सकारात्मक बनाए रखेगा। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 3
मकर – पॉजिटिव- कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं, तो वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। जरूरत के मुताबिक फाइनेंस की व्यवस्था भी आसानी से हो सकती है। किसी करीबी रिश्तेदार के साथ चल रहा पुराना विवाद सुलझने की संभावना है, जिससे संबंध फिर से मधुर हो जाएंगे। आज स्थिति धीरे-धीरे आपके पक्ष में बनती नजर आएगी। सही सलाह और सही समय पर लिया गया निर्णय आगे राहत देगा। नेगेटिव- जिद या किसी बात पर अड़ जाना आपके हाथ से अच्छी उपलब्धि निकलवा सकता है। विपरीत स्थिति में घबराने के बजाय समाधान पर ध्यान दें। अपनी क्षमता से ज्यादा उधारी लेना या आर्थिक बोझ उठाना ठीक नहीं रहेगा। सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है। भावनाओं या अहंकार में आकर फैसला लेने से नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- व्यावसायिक दृष्टि से समय कुछ बेहतर हो रहा है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। गैरकानूनी या नियमों के विरुद्ध किसी भी काम में रुचि न लें। बैंकिंग, फाइनेंस या संस्थागत नौकरी करने वालों को स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। कारोबार में समझदारी और अनुशासन आपको आगे बढ़ाएंगे। आज जल्दबाजी की नहीं, रणनीति की जरूरत है। लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ समय बिताने से संबंध और बेहतर होंगे। लव पार्टनर को छोटा-सा उपहार देना रिश्ते में अपनापन बढ़ाएगा। स्वास्थ्य- कामकाज के बीच अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। चोट या छोटी परेशानी को हल्के में न लें। समय पर इलाज और सावधानी जरूरी है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- आज आप अपनी किसी योजना को जमीन पर उतारने में सफल रहेंगे। इससे मनोबल बढ़ेगा और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। निजी और पारिवारिक कामों पर ध्यान देना रिश्तों में मधुरता बढ़ाएगा। पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई मसला भी सुलझ सकता है। दिन आपको यह एहसास कराएगा कि धैर्य और समझदारी से काम लेने पर मुश्किलें भी हल हो सकती हैं। घर-परिवार के बीच संतुलन अच्छा रहेगा। नेगेटिव- लेनदेन से जुड़े मामलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, या बहुत सावधानी से काम करें। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। वरना आपका दिन भी प्रभावित हो सकता है। यह समय शांत और धैर्यपूर्ण रवैया रखने का है। किसी पुरानी बात पर अटके रहने से आज के मौके हाथ से निकल सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल की हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए रखें। स्टाफ पर कड़ी निगरानी जरूरी रहेगी। जरूरी पेपर और फाइलों को पूरा और सुव्यवस्थित रखें। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से घर से भी काम करना पड़ सकता है। आज लापरवाही की गुंजाइश कम है। जितनी तैयारी मजबूत होगी, उतना काम आसान रहेगा। लव- परिवार के साथ मनोरंजन, हंसी-मजाक और हल्का समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। स्वास्थ्य- तनाव का असर पाचन और दिनचर्या पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहें। थोड़ा समय आध्यात्मिक या शांत गतिविधियों में देना फायदेमंद रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- आपकी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं, लेकिन जल्दबाजी की बजाय सही समय का इंतजार करना जरूरी रहेगा। आपकी संवेदनशीलता घर-परिवार की व्यवस्था को संभालने में मदद करेगी। युवा वर्ग को अपनी किसी खास प्रतिभा को सामने लाने का मौका मिल सकता है। आज धैर्य और तैयारी दोनों साथ लेकर चलेंगे तो फायदा मिलेगा। धीरे-धीरे स्थिति आपके पक्ष में होती जाएगी। नेगेटिव- किसी बड़े फैसले को लेकर मन में असमंजस रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यस्तता के कारण बच्चों या संतान से जुड़ी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। उन्हें भी समय और मार्गदर्शन की जरूरत रहेगी। आय ठीक रहेगी, लेकिन उसी अनुपात में खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यावसायिक जिम्मेदारियां ज्यादा रहेंगी, लेकिन पुरानी देनदारी या अटके भुगतान निपटाने में सफलता मिल सकती है। नेटवर्किंग, सेल्स, मार्केटिंग और लोगों से जुड़े काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है। विदेशी कारोबार या बाहर से जुड़े व्यवसाय में लाभ की संभावना है। आज संबंध और संपर्क दोनों कमाई का रास्ता खोल सकते हैं। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह तक ले जाने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य- किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। वाहन बहुत सावधानी से चलाएं। छोटी असावधानी भी परेशानी बढ़ा सकती है। सतर्क रहें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
.
