सतना: घर में घुसकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी दंपती से मारपीट, पुलिस की मौजूदगी में भी दबंगों का उत्पात

आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद दबंगों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी सर्वेश सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके साथ-साथ उनकी पत्नी से बेरहमी से मारपीट कर द …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 06:06:26 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 06:06:26 PM (IST)

सतना: घर में घुसकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी दंपती से मारपीट

HighLights

  1. हथियारबंद दबंगों ने कारोबारी के घर में घुसकर की जमकर तोड़फोड़
  2. कारोबारी और उनकी पत्नी को सरेआम पीटा, इलाके में अफरा-तफरी
  3. वर्दी की मौजूदगी में उत्पात मचाते रहे आरोपी, वीडियो हुआ वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, सतना। शहर के बम्हनगंवा इलाके में बीती रात कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद दबंगों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारी सर्वेश सिंह के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके साथ-साथ उनकी पत्नी से बेरहमी से मारपीट कर दहशत फैला दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घर में घुसकर तोड़फोड़ और दहशत का माहौल

आरोपियों ने घर का सामान तोड़ते हुए परिवार के सदस्यों को धमकाया और पीड़ित दंपती के साथ हाथापाई की। अचानक हुए हमले से परिवार के लोग सहम गए और खुद को बचाने का प्रयास करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दबंगों का हौसला इतना बुलंद था कि पुलिस की मौजूदगी में भी उनका आक्रामक रवैया जारी रहा।

पुलिस के सामने उत्पात का वीडियो वायरल

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपितों को पुलिस के सामने ही उत्पात मचाते देखा जा सकता है, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी दिखाई देती है। घटना के बाद दोनों पक्ष देर रात थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और न्याय की मांग की है।

यह भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में खौफनाक हादसा, कार में जिंदा जले पिता पुत्र, निकलने तक का नहीं मिला मौका

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *