अमेरिका-ईरान जंग से सेंसेक्स 1000 अंक टूटा: 80000 पर आया, रियल्टी और ऑटो शेयर्स टूटे; जापानी बाजार 1.5% नीचे

  • Hindi News
  • Business
  • Share Bazaar Crash: Iran War Fears Hit Indian Markets | Sensex Nifty Fall

मुंबई1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स 1,000 अंक (1.14%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंकों (1.14%) की गिरावट है, ये 24,900 के स्तर पर है।

जियोपॉलिटिकल तनाव और जंग जैसी स्थिति में महंगाई बढ़ने का खतरा रहता है। इससे कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है। ऐसे में निवेशक उनके शेयर बेचना शुरू कर देते हैं और इसे सोने-चांदी जैसी सुरक्षित जगह निवेश करते हैं। इससे बाजार में गिरावट आती है।

कच्चा तेल 10% चढ़कर 79 डॉलर पर पहुंचा

कच्चे तेज की कीमतों में तेजी के चलते आज एनर्जी और ऑटो शेयरों में ज्यादा गिरावट है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 10% बढ़कर 79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक सकती हैं।

इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता है। दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है। वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है।

सोना 5 हजार रुपए बढ़ा, 1.67 लाख पर पहुंचा

वायदा बाजार (MCX) पर सोना 5 हजार रुपए (3%) की तेजी के साथ 1.67 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 8 हजार रुपए (3%) बढ़कर 2.91 लाख प्रति किलो पहुंच गई है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 1.90 लाख रुपए और चांदी 3.5 लाख रुपए तक जा सकती है।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 1.53% गिरकर 57,950 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.60% गिरकर 26,035 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07% चढ़कर 4,160 पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार 27 फरवरी को मिला-जुला रहा

  • डाउ जोन्स 17 अंक (1.05%) गिरकर 48,977 पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 0.92% गिरकर 22,668 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 30 अंक (0.43%) गिरकर 6,878 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को भी सेंसेक्स करीब 1000 अंक गिरा था

इससे पहले शेयर बाजार पिछले हफ्ते भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स शुक्रवार 27 फरवरी को 961 अंक (1.17%) की गिरावट के साथ 81,287 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 318 अंकों की गिरावट रही थी। ये 25,179 के स्तर पर बंद हुआ था।

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मार्केट गिरा पर गोल्ड-सिल्वर ETF में तेजी

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सोमवार सुबह शेयर बाजार गिरा लेकिन गोल्ड और सिल्वर ETF में तेजी आई है। जहां सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, वहीं टाटा सिल्वर ETF 7% और आईसीआईसीआई-एसबीआई के सिल्वर ETF 6% से ज्यादा उछल गए। सोने के मामले में भी आईसीआईसीआई और टाटा गोल्ड ETF में 5% से अधिक की बढ़त रही, जबकि निप्पॉन और एसबीआई के गोल्ड फंड 4-5% तक चढ़े।

33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विदेशी निवेशकों ने फरवरी में 11,002 करोड़ रुपए के शेयर बेचे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 27 फरवरी को 7,536 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 12,292 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • फरवरी में FIIs ने 11,002 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस दौरान DIIs ने 17,324 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल ₹41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान DIIs ने ₹69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *