नींद आने से बाइक पर पीछे बैठे युवक गिरा: डिवाइडर से टकराने पर युवक गंभीर घायल; इंदौर रेफर – shajapur (MP) News


शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर सोमवार सुबह करीब 8 बजे एक सड़क हादसा हो गया। एक बाइक पर सवार दो युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे को मामूली चोटें लगीं। घटना सुनेरा थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को इंदौर रेफर कर दिया गया। दोनों युवक गुजरात से सारंगपुर की ओर जा रहे थे डायल 112 पर पदस्थ प्रधान आरक्षक बैजनाथ सिंह सेमरी के अनुसार, दोनों युवक गुजरात से सारंगपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे युवक शाकिर अली को नींद आ गई और वह चलती बाइक से नीचे गिर गए। इस अचानक घटना से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक को गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक चला रहे साहिल अली को हल्की चोटें आई हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *