कोटा के Ekatra स्टार्टअप ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति मैक्रॉन का मिला न्योता

कोटा. अंतरराष्ट्रीय फलक पर कोटा के लिए गर्व का क्षण तब बना, जब Ekatra की फाउंडर ऐश्वर्या झंवर को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉन का विशेष निमंत्रण मिला. पूरे देश से महिलाओं की आर्थिक बेहतरी पर काम कर रहे स्टार्टअप्स में से सिर्फ एक स्टार्टअप को फ्रेंच एम्बेसी की ओर से इनवाइट किया गया और वह था कोटा का Ekatra.

18 फरवरी को दिल्ली में हुई इस मीटिंग में राष्ट्रपति मैक्रॉन ने ऐश्वर्या से सीधे सवाल किया कि Ekatra कैसे काम करता है? उन्होंने स्टार्टअप के बिजनेस मॉडल, टर्नओवर, इन्वेस्टमेंट प्लान और फ्यूचर एक्सपेंशन स्ट्रेटेजी के बारे में विस्तार से जानकारी ली. ऐश्वर्या ने बताया कि छोटे से शहर कोटा से शुरू हुआ यह स्टार्टअप आज ग्लोबल मार्केट में अपनी पहचान बना चुका है.

ऐश्वर्या को कॉलेज के दिनों में मन में आया था आइडिया

करीब साढ़े तीन साल पहले, कॉलेज लाइफ के दौरान ऐश्वर्या के मन में यह आइडिया आया. उनकी मां मीनाक्षी झंवर की प्रेरणा से इस सोशल-एंटरप्रेन्योरशिप जर्नी की शुरुआत हुई. उद्देश्य साफ था ऐसी महिलाओं को होम-बेस्ड वर्क देना, जो फैमिली रिस्पॉन्सिबिलिटी के कारण बाहर जाकर जॉब नहीं कर पातीं. उन्हें ट्रेनिंग देकर हाई-क्वालिटी लाइफस्टाइल और कॉर्पोरेट गिफ्टिंग प्रोडक्ट्स तैयार कराए जाएं और देश-विदेश में सप्लाई किए जाएं.

तीन से चार हजार में शुरू किया था स्टार्टअप

महज तीन-चार हजार रुपये से शुरू हुआ यह स्टार्टअप आज करोड़ों के टर्नओवर तक पहुंच चुका है. उस समय ऐश्वर्या कॉलेज में थीं. इंटर्नशिप से कमाए पैसे उन्होंने बिजनेस में इन्वेस्ट किए और साथ ही जॉब भी करती रहीं. उसी साल वे एक बड़े बिजनेस रियलिटी शो तक भी पहुंचीं, जिससे ब्रांड को नेशनल एक्सपोजर मिला. आज Ekatra में करीब 125 लोग रेगुलर रूप से काम कर रहे हैं, जबकि 200 से अधिक महिलाएं अपने घरों से प्रोडक्शन से जुड़ी हैं.

200 से ज्यादा कंपनियों के साथ है कोलैबोरेशन

Ekatra 200 से ज्यादा कंपनियों के साथ कोलैबोरेशन कर चुकी है. इसके कस्टमाइज्ड कॉर्पोरेट गिफ्ट्स Google, YouTube और Tata Consultancy Services (TCS) जैसी बड़ी MNCs के लिए भी तैयार किए जाते हैं. ब्रांड के प्रोडक्ट्स अब यूके, यूएस, नीदरलैंड, फ्रांस और इज़राइल जैसे देशों में एक्सपोर्ट हो रहे हैं और इंटरनेशनल क्लाइंट्स से रिपीट ऑर्डर्स मिल रहे हैं. लैपटॉप स्लीव्स, ऑर्गनाइजर्स, टेबल लिनेन, पाउच, जर्नल्स, डेस्क पैड्स और डे बैग्स जैसे प्रोडक्ट्स डिजाइन-फोकस्ड, फंक्शनल और सस्टेनेबल अप्रोच के साथ तैयार किए जाते हैं.

महिलाओं को फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस दिलाना है मकसद

फाउंडर  ऐश्वर्या झंवर ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति से मिलना हमारे लिए बहुत बड़ा ऑनर था. उन्होंने हमारे बिजनेस मॉडल और वीमेन एम्पावरमेंट मिशन को समझा. हमारा लक्ष्य है कि कोटा से शुरू हुआ यह मॉडल ग्लोबल लेवल पर और बड़े स्केल पर पहुंचे, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस मिल सके.”

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *