वीवो अपने अगले फ्लैगशिप वीवो X300 अल्ट्रा को पेश करने की तैयारी में है. कंपनी ने पहले ही वीवो X300 और X300 प्रो लॉन्च किए थे, और अब अल्ट्रा वेरिएंट को इंटरनेशनल मार्केट में लाने की पुष्टि कर दी है. डिवाइस को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ग्लोबल प्रीव्यू किया जाएगा, जो 2 से 5 मार्च के बीच बार्सिलोना में आयोजित होगा.
कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस मोबाइल इमेजिंग और वीडियो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अब तक का सबसे एडवांस्ड कदम होगा. हालांकि आधिकारिक स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स से कई बड़े अपग्रेड का संकेत मिला है.
संभावित स्पेसिफिकेशन
वीवो X300 अल्ट्रा में 6.82-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm प्रोसेस पर बेस्ड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेन 5 चिपसेट दिया जा सकता है. फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलने की उम्मीद है.
कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 200MP का मेन सेंसर, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है. वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है.
बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी. ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑरिजिनOS 6 पर चल सकता है. साथ ही, इसमें IP68 और IP69 रेटिंग मिलने की संभावना है.
संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार वीवो X300 अल्ट्रा की कीमत भारत में लगभग ₹1,60,000 से ₹1,70,000 के बीच हो सकती है.
कुल मिलाकर, वीवो X300 Ultra प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर, 200MP डुअल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी के साथ फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ा मुकाबला पेश कर सकता है.
.