10,000 से शुरू किया काम, आज 3 कारोबार में फैला नाम, लाखों की कमाई अब मामूली बात!

Last Updated:

Kirana Store Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के युवक मुकेश दुम्बवानी ने सिर्फ ₹10,000 का लोन लेकर किराना दुकान शुरू की और आज सालाना 3 से 4 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं. शुरुआती दौर में आर्थिक तंगी और संघर्ष के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और धीरे-धीरे अपने बिजनेस को बढ़ाया. आज वे किराना दुकान के साथ केबल नेटवर्क और गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों का व्यवसाय भी करते हैं. उनकी सफलता की कहानी छोटे शहर और गांव के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बन चुकी है. अगर आप कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाने वाला बिजनेस ढूंढ रहे हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए मोटिवेशन का काम करेगी.

General Store Success Story: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्रतापपुरा इलाके के रहने वाले मुकेश दुम्बवानी की कहानी सच में चौंकाने वाली है. करीब 10 साल पहले उनके पास कोई पक्का काम नहीं था. घर की जिम्मेदारियां थीं, लेकिन जेब खाली थी. ऐसे में उन्होंने सिर्फ ₹10,000 का लोन लेकर एक छोटी सी किराना दुकान शुरू की. आज वही छोटी दुकान उनकी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है और सालाना 3 से 4 लाख रुपए की कमाई करा रही है.

शुरुआत आसान नहीं थी
मुकेश बताते हैं कि शुरू में हालात बहुत मुश्किल थे. दुकान का किराया और बिजली का बिल निकालना भी भारी पड़ जाता था. कई बार लगा कि काम बंद कर दें, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. धीरे-धीरे ग्राहकों का भरोसा बना. दुकान में जरूरी सामान रखने लगे, व्यवहार अच्छा रखा और समय का पाबंद रहे. यही छोटी-छोटी बातें उनके बिजनेस की नींव मजबूत करती गईं.

एक नहीं, तीन-तीन काम से कमाई
आज मुकेश सिर्फ किराना दुकान नहीं चलाते. उन्होंने समय के साथ अपने काम को बढ़ाया. पूरे साल किराना दुकान, केबल नेटवर्क का संचालन, गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों की दुकान. इन तीनों कामों से उनकी सालाना कमाई 3 से 4 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है.

युवाओं के लिए बड़ी सीख
मुकेश की कहानी बताती है कि बड़ा बिजनेस शुरू करने के लिए लाखों की जरूरत नहीं होती. जरूरत होती है हिम्मत और धैर्य की. वो कहते हैं कि अगर आप बेरोजगार हैं, तो छोटा काम शुरू करने में शर्म मत करिए. मेहनत करते रहिए, सफलता जरूर मिलेगी. सच में, 10 हजार से शुरू हुआ ये सफर आज लाखों की कमाई तक पहुंच चुका है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *