‘खुद छोड़ेंगे कप्तानी या फिर…’, पत्रकार ने सलमान आगा से पूछा बेबाक सवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान आखिरी मैच जीतने के बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका. खराब नेट रनरेट के चलते पाकिस्तान को एलिमिनेट होना पड़ा. मुकाबले के बाद पाक कप्तान सलमान आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया, जहां पर उन कई सवाल दागे गए. इसी बीच एक पत्रकार ने ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. 

दरअसल पत्रकार ने बेबाकी से बात करते हुए सलमान से पूछा कि आप खुद कप्तानी छोड़ेंगे टी20 से या फिर क्रिकेट बोर्ड हटाएगा?

सलमान आगा ने दिया जवाब 

सवाल सुनकर सलमान के चेहरे पर मुस्कान आई. फिर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “अभी मुझे लगता है कि कोई भी फैसला होगा, तो वह इमोशनल होगा. हम वापस जाएंगे, थोड़ा सा टाइम लेंगे 2-4 दिन का, उसके बाद फैसला करेंगे.”

सलमान आगा को कहा गया ‘डमी’ कप्तान 

एक पत्रकार ने सलमान आगा पर ‘डमी’ यानी सिर्फ दिखावटी कप्तान होने का आरोप लगाया. पाक कप्तान से पूछा गया कि क्या सलमान आगा को डमी कप्तान के रूप में पेश किया जा रहा है? क्या माइक हेसन (हेड कोच) टीम पर ज्यादा हावी होते हैं? यह सवाल खासकर बाबर आजम की भूमिका को लेकर था. 

इस सवाल का जवाब देते हुए सलमान आगे ने कहा, “मैं अगर इसका जवाब न दूं तो आप इसे बेअदबी समझेंगे? एक इंसान के फैसले से टीम नहीं बनती है. सभी के फैसलों का नतीजा होता है. बाबर की इस वर्ल्ड कप में अलग भूमिका थी.”

टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन 

ग्रुप चरण में पाकिस्तान ने चार में से तीन मैच जीकर सुपर-8 में जगह बनाई. पाक टीम को इकलौती हार भारत के खिलाफ मिली. फिर सुपर-8 में पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ होना था. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच 2 विकेट से हार का सामना किया. फिर श्रीलंका के खिलाफ अंतिम मैच में 5 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन फिर भी सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सके. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *