दुबई में महाकाल मंदिर के पुजारी भी फंसे, बताया- ढाई घंटे तक प्लेन में बैठे रहे पर उड़ा नहीं

Last Updated:

Iran Israel War News: दुबई, शारजाह और आबुधाबी में मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा लोग फंसे हैं. इन्हीं में महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी के बेटे विकास शर्मा भी शामिल हैं. उन्होंने वहां अपने हालत के बारे मे परिवार को जब वीडियो कॉलिंग के बताया तो सबके आंसु छलक पड़े.

Ujjain News: इजरायल-अमेरिका के साथ इरान के बीच हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. दोनों ओर से हवाई हमलों और जवाबी कार्रवाइयों का सिलसिला जारी है. इसी तनाव के बीच इरान की कार्रवाई का असर खाड़ी देशों तक पहुंचा, जिससे दुबई में भी हालात बिगड़े. इसका सीधा असर वहां मौजूद भारतीयों पर पड़ा है. मध्य प्रदेश के 100 से अधिक लोग इस संकट में फंस गए हैं. दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर कई यात्री रुके हैं, जिनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और उज्जैन सहित प्रदेश के कई जिलों के लोग शामिल हैं. सभी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

महाकाल के पुजारी भी फंसे
दुबई में फंसे लोगों की चिंता अब उनके परिवारों की आंखों में साफ दिख रही है. मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा भी उन्हीं में फंसे लोगों में शामिल हैं, जो एक ज्योतिष सम्मेलन में शामिल होने दुबई गए थे. वह बुर्ज खलीफा क्षेत्र में ठहरे थे. फ्लाइट रद्द होने के बाद वह दुबई में ही रुक गए हैं. परिवार ने शासन-प्रशासन से उनकी जल्द सुरक्षित वापसी की मांग की है.

28 फरवरी को 2.5 घंटे तक फ्लाइट में बैठे रहे
जानकारी के मुताबिक, 28 फरवरी की रात विकास शर्मा भारत लौटने के लिए फ्लाइट में बैठ चुके थे. करीब ढाई घंटे तक विमान में इंतजार हुआ, लेकिन हमले की सूचना मिलने पर फ्लाइट रद्द कर दी गई. इसके बाद दुबई, शारजाह और अबूधाबी के एयरपोर्ट बंद करने का ऐलान कर दिया गया. विकास महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के छोटे बेटे हैं. उनके बड़े भाई आशीष शर्मा भी मंदिर में पुजारी हैं. बदले हालात से पूरा परिवार चिंतित है. रविवार को वीडियो कॉल पर विकास ने बताया, वहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं. एयरपोर्ट कब खुलेंगे, कोई पक्की जानकारी नहीं है.

कर्फ्यू जैसे हालात
महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा के बड़े बेटे आशीष ने रविवार को दुबई में फंसे अपने भाई विकास से वीडियो कॉल पर बात की, विकास ने बताया कि रात में फ्लाइट में बैठने के बाद वे करीब ढाई घंटे तक उड़ान का इंतजार करते रहे. बाद में हमले की सूचना देकर फ्लाइट रद्द कर दी गई. इसके साथ ही दुबई, शारजाह और अबूधाबी के एयरपोर्ट बंद कर दिए गए. कब तक खुलेंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं है. विकास ने बताया कि वहां कर्फ्यू जैसे हालात हैं और ज्यादातर लोग घरों में ही रह रहे हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *