अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?

Gold-Silver Price Today: फरवरी का महीना बीत चुका है. हालांकि, इस दौरान सोने की कीमतों में तेजी देखी गई है. शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम 71400 रुपये की बढ़ोतरी हुई. इस तरह से महीने के आखिर तक सोने की कीमत में 5.06 परसेंट या 81300 रुपये प्रति 100 ग्राम का उछाल आया, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 5.05 परसेंट बढ़ा.

प्रति ग्राम के हिसाब से देखे, तो पिछले कारोबारी सेशन में 24 कैरेट सोने की कीमत में 714 रुपये का इजाफा हुआ है. वहीं, 22 कैरेट वाला सोना 653 रुपये उछलकर 15463 रुपये पर बंद हुआ. 18 कैरेट सोने में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई, जो 12653 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ. 

  • 28 फरवरी को 24 कैरेट सोना 16157 रुपये से बढ़कर 16871 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ, जो प्रति ग्राम 714 रुपये की बढ़त को दर्शाता है. इसी तरह से 10 ग्राम 24 कैरेट की कीमत 7140 रुपये बढ़कर 168710 रुपये, जबकि 100 ग्राम 71400 रुपये बढ़कर 16,87,100 रुपये हो गया. 
  • इस बीच, शनिवार को 22 कैरेट सोना 653 रुपये बढ़कर 15463 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ. 10 ग्राम का भाव 1,54,630 रुपये और 100 ग्राम का भाव 15,46,300 रुपये प्रति 100 ग्राम रहा, जो 65,300 रुपये प्रति 100 ग्राम की बढ़ोतरी को दिखाता है.
  • शनिवार को 18 कैरेट सोने में भी अच्छी-खासी बढ़त देखी गई. यह 535 रुपये बढ़कर 12653 रुपये प्रति ग्राम पर बंद हुआ. इस बीच, बड़े लेवल पर 100 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव 53500 रुपये बढ़कर 12,65,300 रुपये हो गया. 

आज कितनी है सोने की कीमत? 

  • आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 17323 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 15880 और 18 कैरेट सोने की कीमत 12996 रुपये प्रति ग्राम है. 
  • मुंबई, हैदराबाद, केरल, पुणे जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 17308 रुपये है. इसी तरह से 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 15865 और 12981 रुपये प्रति ग्राम है. 
  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम के हिसाब से 17209 रुपये है. यहां 22 कैरेट सोने की कीमत 15775 रुपये और 18 कैरेट की कीमत 13500 रुपये प्रति ग्राम है. 

यानी कि शनिवार के मुकाबले सोना रविवार को महंगा हुआ है. 24 कैरेट सोने की कीमत में एक दिन में प्रति 10 ग्राम 4370 की तेजी आई है. इसी तरह से 22 कैरेट का सोना प्रति 10 ग्राम 4020 रुपया महंगा हुआ है. वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत में एक दिन में 3280 रुपये का उछाल आया है. 

आज चांदी की कीमत

आज भारत में चांदी की कीमत 295 रुपये प्रति ग्राम और 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम है. कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे तमाम शहरों में आज 10 ग्राम चांदी की कीमत 2950 रुपये, 100 ग्राम की कीमत 29500 रुपये और 1 किलो चांदी की कीमत 2,95,000 रुपये है. चेन्नई में आज 1 किलो चांदी की कीमत 3,25,000 रुपये है. 

ये भी पढ़ें:

इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *