नरसिंहपुर में 60 लीटर अवैध शराब जब्त: चीचली पुलिस ने की बारहाबड़ा में 26 कुप्पे लाहान नष्ट; एक गिरफ्तार – Narsinghpur News


नरसिंहपुर जिले में चीचली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बारहाबड़ा में दबिश देकर 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इस दौरान 26 कुप्पा महुआ लाहान भी नष्ट किया गया। पुलिस ने ग्राम बारहाबड़ा निवासी राहुल परधान (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसकी दुकान के पीछे रखे चार प्लास्टिक कुप्पों से यह अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 6,000 रुपए बताई गई है। आरोपी राहुल परधान के खिलाफ अपराध क्रमांक 72/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मामले की विवेचना जारी है। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी 2026 को चीचली पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के कुल 7 प्रकरण दर्ज किए गए थे और 7 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलवीर सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक अमित गोटिया, सहायक उपनिरीक्षक इंद्रपाल चौहान, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक मोहित यादव, सुनील त्यागी, आनंद कोरी, राकेश झा और महिला आरक्षक वंदेश्वरी साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *