गोरा रंग, काली साड़ी, काला चश्मा… यहां दहन होगी मॉडर्न ‘होलिका बुआ’, जलने से पहले वायरल

Last Updated:

Modern Holika Dahan: सागर की मॉडर्न होलिका बुआ ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. वायरल वीडियो की खूब चर्चा है. दरअसल, सागर से 70 किलोमीटर दूर देवरी में होलिका बुआ की अनोखी प्रतिमा बनवाई गई है, जो लोगों के लिए हैरानी का विषय है. जानें पूरा मामला…

Sagar News: सागर में इस बार गजब होलिका दहन देखने को मिल रहा है. सागर की होलिका देवी ‘मॉडर्न लेडी’ जैसी दिख रही है. हालिका का प्रतीक लोगाें को हैरान कर रहा है. जिस तरह से 5G के जमाने में लोग मोबाइल के अंधाधुंध उपयोग कर रहे हैं और गलत आदतों के चक्कर में बर्बाद हो रहे हैं, यहां तक की अपनी जान भी दे देते हैं. इसको लेकर मॉडर्न होलिका दहन के माध्यम से सख्त संदेश दिया जा रहा है, ताकि बच्चे, किशोर, युवा ये सबक ले सकें कि मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल न करें और गलत संगत में फंसकर बर्बाद न हों.

इस तरह दिख रही ‘मॉडर्न होलिका’ 
सागर में जो मॉडर्न होलिका बुआ की प्रतिमा बनवाई गई है, उसमें एक गोरे रंग की महिला काली साड़ी पहने, आंखों में काला चश्मा लगाए, होठों पर लाली और कानों में झूमके पहने है. एक हाथ में हैंडबैग और छाता है. दूसरे हाथ में घड़ी पहनी है और मोबाइल कान से लगा दिख रहा है. दोनों हाथों की हथेलियां में मेहंदी रची है. नाखून में नेल पालिश है. इतना ही नहीं, इस मॉडर्न होलिका बुआ की जुल्फें भी हैं. 5 फीट की यह प्रतिमा और भक्त प्रह्लाद की भी एक फीट की प्रतिमा है, जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जा रहा.

यहां 17 सालों से दहन हो रही होलिका 
सागर से 70 km दूर देवरी में मॉडर्न होलिका बुआ को होली के ऊपर सजाया गया है, जो नगर भर में तो चर्चा का विषय है ही, सोशल मीडिया पर भी इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गणेश उत्सव समिति के द्वारा 17 साल से इस परंपरा को निभाया जा रहा है, जिसमें वह हर साल कुछ न कुछ नयापन लाने की कोशिश करते हैं. इसकी वजह से लोगों का होली के साथ जुड़ाव हो रहा है, जो लोग धीरे-धीरे अपने पर्व से दूरी बना रहे थे, वे वापस ऐसे आयोजनों से जुड़ रहे हैं. इस तरह की रचनात्मक से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है.

अभी तो देखने वालों की ही भीड़
देवरी के महाकाली शिक्षा सदन चौराहे पर अनोखे अंदाज में होली दहन करने की तैयारी की गई है. इसमें भक्त प्रह्लाद की बुआ होलिका को न्यू मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया है. जब से यहां पर होलिका दहन की तैयारी की गई है, तब से ही नगर भर के लोग इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं और यहां पर लोगों का मजमा लगा हुआ है.

2 मार्च की शाम को होलिका दहन
समिति के राहुल नामदेव ने बताया कि इस तरह से होली दहन करने के लिए हम लोगों के द्वारा एक महीने से तैयारी की जा रही थी और इस प्रतिमा को बनवाने के लिए भी अलग से ऑर्डर दिया था हमारे युवाओं की जो टोली है, चंदा करके प्रतिमा बनवाई है. 2 मार्च को देर शाम यहां पर न्यू मॉडल वाली होलिका का दहन किया जाएगा. गोलू मिश्रा ने बताया कि आज के जमाने में हम सबको संभलने की जरूरत है. मोबाइ का इस्तेमाल संभल करें और खासकर मोबाइल पर लड़कियों या महिलाओं के प्रलोभन से बचें.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *