इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुबई में बम गिरने की तस्वीर दिखाते हुए संजय शुक्ला।
इंदौर से दुबई गए नेता और व्यापारी युद्ध के हालातों के बीच वहां पर फंस गए हैं। सभी उड़ानें निरस्त हैं और अब वहां पर फंसे लोगों को पूरी तरह से हालात सामान्य होने पर ही इंदौर वापस आने का मौका मिलेगा। इन सबके बीच पूर्व विधायक संजय शुक्ला के एक वीडियो ने पूरे शहर को परेशान कर दिया है। शुक्ला ने बताया है कि दुबई में बमों से हमले हो रहे हैं और उन सभी की जान को खतरा है। उन्होंने जारी वीडियो में पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मदद मांगी है और कहा है कि तुरंत सभी भारतीयों को दुबई से निकालने में मदद की जाए।

दुबई से अपील करते पूर्व विधायक संजय शुक्ला।
वीडियो में संजय शुक्ला अपने पीछे से उठते हुए धुएं और आग को दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि दुबई में बम गिर रहे हैं और उनकी जान को खतरा है। वे कह रहे हैं कि दुबई प्रशासन लगातार एडवायजरी जारी कर रहा है और लोगों को घरों में रहने को कहा जा रहा है। वहां लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दुबई में फ्लाइट कैंसल होने से इंदौर के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, मनीष सहारा (सहारा ग्रुप), संजय अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), पिंटू छाबड़ा (सी 21), गोलू पाटनी सहित अन्य लोग फंसे हुए हैं।

दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए यात्रियों की भीड़।
परिवार और बच्चों के साथ फंसे यात्री फंसे यात्रियों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे भी हैं। कई यात्री छुट्टियां मनाने या पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे, लेकिन अब वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें…
इजराइल-ईरान जंग…MP के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे

ईरान पर इजराइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। हमले के बाद दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। यहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं।पूरी खबर पढ़ें
.
