स्मार्ट टीवी के ऑडियो में नहीं आ रहा मजा? इन सस्ते और आसान तरीकों से अपग्रेड करें एक्सपीरियंस

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

स्मार्ट टीवी खरीदते समय लोग वीडियो क्वालिटी पर खूब ध्यान देते हैं, लेकिन ऑडियो को लेकर ज्यादा नहीं सोचते. हालांकि, बड़ी स्क्रीन पर किसी भी मूवी या वेब सीरीज का पूरा मजा लेने के लिए वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्वालिटी भी एकदम शानदार होना जरूरी है. स्मार्ट टीवी में वीडियो क्वालिटी एकदम दमदार होती है, लेकिन ऑडियो एक्सपीरियंस उतना जबरदस्त नहीं होता. अगर आपके स्मार्ट टीवी के साथ भी ऐसी दिक्कत है तो आप आसान तरीकों से अपना ऑडियो एक्सपीरियंस अपग्रेड कर सकते हैं.

इन तरीकों से अपग्रेड करें ऑडियो

साउंड सेटिंग बदलें
 
नया स्मार्ट टीवी खरीदने के बाद सबसे पहले उसकी साउंड सेटिंग को चेक कर लें. नए टीवी में सेटिंग ठीक तरीके से कॉन्फिगर नहीं की होती या कई बार गलत मोड सेलेक्ट होता है, जिस कारण सही ऑडियो नहीं मिल पाता. इसलिए टीवी लेते ही ऑडियो एक्सेसरीज लेने से पहले इसकी साउंड सेटिंग जरूरी चेक कर लें.

छोटे रूम में यूज करें ब्लूटूथ स्पीकर

अगर आपने स्मार्ट टीवी को छोटे रूम में रखा है और सिनेमैटिक साउंड एक्सपीरियंस नहीं लेना चाहते तो ब्लूटूथ स्पीकर आपके खूब काम आएगा. अपने घर में रखे किसी भी ब्लूटूथ स्पीकर को टीवी के साथ कनेक्ट कर लें. मॉडर्न स्मार्ट टीवी में बिल्ट-इन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का ऑप्शन होता है तो इन्हें पेयर करने में भी दिक्कत नहीं होगी. अगर आपके टीवी में ब्लूटूथ नहीं है तो बैक पैनल पर आपको हेडफोन जैक मिल जाएगा. इससे भी दोनों को कनेक्ट किया जा सकता है.

साउंडबार या साउंड टावर भी हैं ऑप्शंस

अगर आप अपने टीवी से शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं तो साउंडबार यूज करके देखें. बाजार में सस्ती कीमत वाले कई अच्छे साउंडबार मिल जाएंगे. ये साउंड को लाउड और क्लियर बना देते हैं, जिससे मूवीज आदि देखने का मजा दोगुना हो जाता है. इसी तरह अगर आपको साउंडबार से भी ज्यादा लाउड और क्लियर आवाज चाहिए तो आप साउंड टावर ले सकते हैं. साउंड टावर में ड्राइवर बड़े होते हैं और स्पीकर के बीच फिजिकल स्पेस भी ज्यादा होता है, जिससे आपको जबरदस्त ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

Tech Explained: डार्क वेब क्या है और क्यों इसे यूज करना मुश्किलों में डाल सकता है? यहां जानें सारे जवाब

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *