अमेरिका-ईरान जंग के बीच पाकिस्तान-इंग्लैंड का मैच रद्द, IPL स्टार टीम के साथ फंसा

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग से पूरी दुनिया प्रभावित होती नजर आ रही है. जगह-जगह से लोगों के फंसे होने की खबरें सामने आ रही हैं. अब सामने आई खबर में बताया गया कि इस युद्ध के कारण पाकिस्तान और इंग्लैंड के एक क्रिकेट मैच को रद्द करना पड़ा. इसके अलावा आईपीएल खेल चुके एक खिलाड़ी ने प्रधानमंत्री से खुद को घर वापस लाने के लिए मदद मांगी. 

मिडिल ईस्ट में माहौल काफी तनावपूर्ण हो चुका है, जिसको मद्दे नजर रखते हुए पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लॉयंस के बीच खेला जाने वाला 50 ओवर का दूसरा मुकाबला रद्द कर दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक रिलीज जारी करते हुए यह अपडेट साझा किया. 

अबू धाबी में होना था मैच

बता दें कि मुकाबला अबू धाबी के ओवल स्टेडियम में खेला जाना था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की रिलीज में बताया गया कि अबू धाबी में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सलाह के बाद यह फैसला लिया. अभ्यास सत्र भी नहीं होगा. वहीं टीमों को इंडोर रहने की सलाह दी गई है. 

रिलीज में आगे लिखा गया कि खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के साथ निरंतर संपर्क में है और टीम की भलाई सभी अन्य बातों से ऊपर है. मिडिल ईस्ट का एयर स्पेस फिर से खुलते ही, पीसीबी मौजूदा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह तय करेगा कि शाहीन टीम को पाकिस्तान वापस लाया जाए या सीरीज जारी रखी जाए. 

जॉनी बेयरस्टो ने मांगी मदद

आईपीएल में खेल चुके इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो भी अबू धाबी में इंग्लैंड लॉयंस टीम के साथ कोचिंग और मेंटॉर की भूमिका निभा रहे थे. बेयरस्टो ने यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से मदद की गुहार लगाई. दरअसल इंग्लिश खिलाड़ी ने कीर स्टार्मर की एक सोशल मीडिया वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?” देखते ही देखते बेयरस्टो का यह रिएक्शन वायरल हो गया. 

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *