शकरकंद है विटामिन का भंडार, हड्डियों से लेकर दिल तक के लिए फायदेमंद, जानिए इसे कब खाना चाहिए

X

शकरकंद है विटामिन का भंडार, जानिए इसे कब खाना चाहिए

 

arw img

Health Tips: खरगोन जिले में इन दिनों एक खास मौसमी फल की आवक बढ़ गई है, जिसे स्थानीय भाषा में कंद कहा जाता है. यह फल असल में शकरकंद है, जो गर्मी की शुरुआत में बाजार में ज्यादा देखने को मिलता है. स्थानीय बाजारों में सुबह से ही कंद की दुकानें सज जाती हैं और ग्राहक इसे खरीदने के लिए पहुंचते हैं. कई लोग इसे नाश्ते के रूप में खाते हैं, तो कुछ इसे शाम के समय हल्के आहार के रूप में इस्तेमाल करते हैं. स्वाद में मीठा और हल्का होने के साथ यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. निमाड़ क्षेत्र में कंद को लोग बड़े चाव से खाते हैं. खास बात यह है कि यह फल सालभर नहीं मिलता बल्कि महज डेढ़ से दो महीने के लिए ही बाजार में आता है. डॉक्टरों की मानें, तो शकरकंद में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है और चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *