नर्मदापुरम में शराब और सट्टे का अवैध कारोबार फिर सक्रिय: बेखौफ बेच रहे शराब, पुलिस ने पकड़ा, सटोरियों पर भी कार्रवाई – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम में प्रतिबंध के बावजूद अवैध शराब का कारोबार एक बार फिर सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। शहर के बालागंज, रामगंज, सब्जी मंडी और कोठी बाजार क्षेत्रों में बेखौफ तरीके से शराब की तस्करी और बिक्री की जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा दो दिन में की गई कार्रवाई से संकेत मिलता है कि शहर में अवैध शराब माफिया दोबारा पैर पसारने लगे हैं। बताया जाता है कि एसपी सांई कृष्णा थोटा के निर्देशन में तीन माह पहले जिला मुख्यालय पर अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया था। उस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध शराब की बिक्री लगभग बंद हो गई थी, लेकिन अब फिर से यह धंधा शुरू होता नजर आ रहा है। 27 और 28 फरवरी को 8 केस सामने आए
कोतवाली पुलिस ने 27 और 28 फरवरी को अवैध शराब की बिक्री और तस्करी से जुड़े 8 प्रकरण दर्ज किए। बालागंज में सरकारी छात्रावास के पास दबिश देकर शेख शादाब और रेखा मेषकर को पकड़ा गया। रामगंज क्षेत्र से किशन जाटव को गिरफ्तार किया गया, जबकि काकाश्री ढाबे के पास से विशाल तिवारी को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। सब्जी मंडी कोठी बाजार क्षेत्र में कथित शराब कारोबारी सुरेंद्र लुटारे के घर भी पुलिस ने तलाशी ली, हालांकि वहां से शराब बरामद नहीं हुई। इसी क्षेत्र से बड़ी बजरिया निवासी इंद्रजीत केवट और पीयूष राजेश को स्कूटी से शराब की तस्करी करते पकड़ा गया। दोनों ने वाहन की डिक्की में शराब के क्वॉर्टर छिपा रखे थे और बिक्री के उद्देश्य से खड़े थे। सटोरियों पर भी शिकंजा कोतवाली पुलिस ने शहर में खुलेआम सट्टा लिखने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। एसएनजी ग्राउंड के पास से संतोष राव, बंगाली कॉलोनी से अजय ठाकुर और हरिओम जाटव, पान बाजार से अंकित राठौर, दशहरा मैदान के सामने से जय उर्फ रोहित कदम, लेंडिया बाजार के पास से हरिचरण सिंह (पिता सबल सिंह), सब्जी मंडी से नरेंद्र, लेंडिया बाजार से दीपक जाटव तथा एकता चौक से छोटेलाल को सट्टा लिखते हुए पकड़ा गया। मीनाक्षी चौक स्थित एक किराना दुकान पर भी देर रात पुलिस ने दबिश दी। कोतवाली थाना टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि सट्टा, जुआ और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। दो दिनों में सट्टे के 10 और अवैध शराब के 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा दो जुपिटर वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में पनपने नहीं दिया जाएगा और आगे भी अभियान जारी रहेगा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *