Last Updated:
Benefits of mushroom vegetable: मशरूम खाने के कई फायदे हैं और इसीलिए अब कई लोग अपने घरों में मशरूम उगा रहे हैं. मशरूम पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स भी प्रोवाइड करते हैं, जैसे हार्ट …और पढ़ें
रायबरेली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉ. आकांक्षा दीक्षित (MD आयुर्वेद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर, राजस्थान) ने Local 18 से बात करते हुए बताया कि मशरूम का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है. इसमें लो सोडियम होता है, जो बीपी के मरीजों के लिए कारगर साबित होता है. साथ ही इसमें एंटी कैंसर पोषक तत्व पाए जाते है, जो हमारे शरीर को कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में मदद करते है. मशरूम हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाए रखने में सहायक होता है, क्योंकि इसमें विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर होता है.
मशरूम में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं. मशरूम हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है. इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, विटामिन डी, सोडियम, फाइबर, सेलेनियम पाए जाते हैं, जो हमारी मांसपेशियों की सक्रियता और याददाश्त बढ़ाने में फायदेमंद होते है.
मशरूम स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
डॉ. आकांक्षा दीक्षित बताती है कि मशरूम हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही हमारी याददाश्त को बढ़ाने में मदद करते है. साथ ही इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने में कारगर साबित होते है.