Benefits of Madhukamini: मधुकामिनी पौधे के अद्भुत सेहत लाभ

Last Updated:

Benefits of Madhukamini: मधुकामिनी पौधे की जड़, पत्तियां, फूल सभी बेहद फायदेमंद होते हैं. इसकी जड़ का पाउडर आसानी से बाजार में मिल जाता है. ये पाउडर शरीर के लिए टॉनिक की तरह काम करता है. अगर पेट या पाचन से जुड़ी परेशानी है तो इस पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है. माना जाता है कि जड़ का पाउडर मंद पाचन अग्नि को तेज कर देता है. जानें, मधुकामिनी के अन्य सेहत लाभ.

Zoom

मधुकामिनी के फायदे

Benefits of Madhukamini: कई तरह के पौधे होते हैं, जो सेहत के मामले में काफी लाभदायक होते हैं. इनका आयुर्वेद में भी कई रोगों को ठीक करने में उपयोग किया जाता है. जिस पौधे के फायदे बताने जा रहे हैं, उसका जड़, फूल, पत्ते सभी सेहत को किसी ना किसी रूप से लाभ पहुंचाते हैं. ये है मधुकामिनी का पौधा. इस पौधे के फूल बेहद ही सुंदर और हेल्दी होते हैं. कहते हैं अपराजिता, पारिजात और मधुकामिनी ये तीनों ही फूल बेहतरीन खुशबू के लिए जाने जाते हैं. खुशबू के साथ-साथ इन फूलों में अनगिनत औषधीय गुण भी होते हैं. ये सिर से लेकर पैर तक सभी परेशानियों को दूर करने में कारगर साबित होते हैं. मधुकामिनी की बात करें तो इस पौधे में गर्मियों के मौसम में ढेर सारे फूल खिलते हैं. मधुकामिनी के पौधे को घर के अंदर भी लगा सकते हैं.

मधुकामिनी की खासियत

-मधुकामिनी एक खूबसूरत और सुगंध देने वाला पौधा है. इसे आसानी से घर के अंदर लगाया जा सकता है. हालांकि, बहुत कम लोग ही इस पौधे के बारे में जानते हैं. इसके औषधीय गुणों के बारे में आप जान लेंगे तो जरूर अपने इनडोर प्लांट की लिस्ट में शामिल कर लेंगे. मधुकामिनी के सिर्फ फूल ही नहीं, बल्कि पत्ते और जड़ों का इस्तेमाल आयुर्वेद में होता है. इस पौधे के फूलों की मनमोहक सुगंध मानसिक तनाव कम करने में मदद करती है. हार्मोन को संतुलित करती है.

-मधुकामिनी के जड़ से तैयार पाउडर भी आप मार्केट से खरीद सकते हैं. ये पाउडर शरीर के लिए टॉनिक की तरह काम करता है. अगर पेट या पाचन से जुड़ी परेशानी है तो पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जड़ से बना ये पाउडर मंद पाचन अग्नि को तेज कर देता है.

-आपके गले में दर्द या खिचखिच महसूस हो या फिर सांस लेने में परेशानी हो, तब मधुकामिनी के फूलों को उबालकर काढ़ा बनाएं और सेवन करें. इससे गला साफ होता है. अंदरुनी सूजन भी कम होती है. काढ़े में इसके पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

-दांतों में दर्द या सूजन हो तो इसके पत्ते चबाने से आराम मिल सकता है. इसके पत्तों में सूजन रोधी गुण होते हैं, जो दर्द में राहत देने में मदद करते हैं.

-मधुकामिनी से तैयार परफ्यूम ऑयल का प्रयोग थेरेपी के लिए किया जाता है. जिन लोगों को तनाव, मानसिक थकान की वजह से अच्छी नींद नहीं आती है, उनके लिए मधुकामिनी का परफ्यूम ऑयल एक बेहतरीन ऑप्शन है.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *