Last Updated:
CBSE 12th Chemistry Paper: इस बार केमिस्ट्री का पेपर टफ रहा. पिछले साल की तुलना में बच्चों ने जैसा सोचा था कि फिजिक्स का पेपर आएगा, फिजिक्स का पेपर वैसा ना आकर केमिस्ट्री का आ गया. कई बच्चों के तो फेल होने की नौबत हा गई. जानें क्या कहा…
Sagar News: सीबीएसई में कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर हैं. स्टूडेंट्स भी धीरे-धीरे एग्जाम होने के साथ ही राहत महसूस कर रहे हैं. 28 फरवरी को केमिस्ट्री का एग्जाम हो गया. अब अगला पेपर गणित का 9 मार्च को होगा. मैथ्स के लिए 8 दिन का समय तैयारी के लिए दिया गया है. इस दौरान होली और रंग पंचमी का त्योहार रहेगा. साथ ही जो स्टूडेंट गणित को थोड़ा टफ लेते हैं, उन्हें भी तैयारी के लिए अच्छा समय मिल जाएग.
लेकिन, केमिस्ट्री का पेपर बच्चों के मुताबिक नहीं रहा. क्योंकि जिस तरह से पिछले चार पेपर बहुत इजी आ रहे थे, केमिस्ट्री को भी इसी तरह से लिया था. केमिस्ट्री के प्रश्नों ने स्टूडेंट को उलझा कर रख दिया. साथ ही कुछ बड़े प्रश्न होने की वजह से समय भी बहुत लगा. इसकी वजह से वे दोबारा अपने आंसर शीट को रिवाइज भी नहीं कर पाए. कहां क्या गलती हो गई केमिस्ट्री के एग्जाम में, बच्चों ने क्या कहा जानें…
जैसे सोचा उससे उलट पेपर
सानिध्य शर्मा ने बताया, केमिस्ट्री का पेपर टफ रहा. पिछले साल की तुलना में बच्चों ने जैसा सोचा था कि फिजिक्स का पेपर आएगा, फिजिक्स का वैसा पेपर ना आकर केमिस्ट्री का आ गया. नेम, रिएक्शन, ऑर्गेनिक काफी फेमस टाॅपिक हैं तो उम्मीद थी कि पेपर उनसे आएगा. लेकिन, पेपर उससे बिल्कुल लग रहा. जिन क्वेश्चन को बिल्कुल लीज प्रायोरिटी पर रखते थे, वे क्वेश्चन ऑर्गेनिक में आए. फिजिकल केमिस्ट्री काफी ज्यादा कम रही. चार या पांच ही क्वेश्चन ही आए.
करते-करते थक गए, लेंदी था पेपर
अथर्व चौबे केवल पांच नंबर के न्यूमेरिकल आए हैं. बहुत बेकार पेपर गया है. फेल होने के हालात हैं. कुछ बच्चों के पेपर इस बार बहुत ज्यादा बेकार गए हैं. हर्षिता ने बताया कि इस बार केमिस्ट्री का पेपर थोड़ा कंफ्यूजिंग टाइप का था. फिर भी 65 नंबर का करके आए हैं. समर्थ ने बताया कि मेरे लिए जो सेट वन में क्वेश्चन थे, वह दूसरे सेट से और आसान थे. सैंपल पेपर जो था उससे भी आसान था, लेकिन कुछ-कुछ क्वेश्चन जो थे, वह बहुत टफ थे. इसकी वजह से और भी ज्यादा समय लगा. कुछ क्वेश्चन तो अटेम्प्ट कर लिए, लेकिन टाइम ज्यादा लगा. लेंदी पेपर था, जिसकी वजह से आखिरी समय में पेपर ठीक ढंग से रिवाइज भी नहीं कर पाए.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
.