माता टेकरी पर मधुमक्खियों का हमला, 7 लोग घायल: देवास की छोटी माता चामुण्डा मंदिर में तीन श्रद्धालु, दो पुलिसकर्मी और गार्ड भी घायल – Dewas News


देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी स्थित छोटी माता चामुण्डा मंदिर के पास शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे तीन श्रद्धालु और वहां तैनात चार स्टाफ सदस्य घायल हो गए। महू और इंदौर से आए श्रद्धालु भी हुए घायल घायलों में महू निवासी सीमा कोठारी (43), इंदौर निवासी विनिता प्रसाद (65) और आयुष कोठारी (21) शामिल हैं। इसके अलावा माता टेकरी पर तैनात दो पुलिसकर्मी और एक महिला गार्ड सहित एक अन्य को भी मधुमक्खियों ने काटा। पहले एक मधुमक्खी, फिर झुंड ने किया हमला प्रत्यक्षदर्शी दर्शनार्थियों ने बताया कि पहले एक मधुमक्खी ने हमला किया, इसके कुछ ही देर बाद बड़ी संख्या में मधुमक्खियां वहां पहुंच गईं और परिसर में मौजूद लोगों पर लगातार हमला करने लगीं। अचानक हुए हमले से मंदिर परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए और श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल देवास ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे से बाहर है। देवस्थान समिति ने की पुष्टि, छत्ते हटाने का काम शुरू मां चामुण्डा शासकीय देवस्थान प्रबंधन समिति के प्रभारी कपिल गुर्जर ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीन दर्शनार्थी और टेकरी के चार स्टाफ सदस्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही वे जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार की व्यवस्था करवाई।
उन्होंने यह भी बताया कि वन विभाग के डिप्टी रेंजर के निर्देशन में माता टेकरी परिसर में मौजूद मधुमक्खियों के छत्तों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *