बेंगलुरु-बेस्ड वियरेबल ब्रांड अल्ट्राह्यूमन ने अपना थर्ड-जनरेशन स्मार्ट रिंग Ultrahuman Ring Pro लॉन्च कर दिया है. इसके साथ कंपनी ने जेड नाम की रियल-टाइम बायोइंटेलिजेंस AI भी पेश की है, जो पूरे इकोसिस्टम के हेल्थ डेटा को तुरंत समझकर एक्शनएबल इनसाइट्स देने का दावा करती है.
रिंग प्रो की कीमत 479 डॉलर (लगभग ₹43,609) रखी गई है. यह बायोनिक गोल्ड, स्पेस सिल्वर, एस्टर ब्लैक और रॉ टाइटेनियम फिनिश में उपलब्ध है, जबकि साइज 5 से 14 तक मिलेंगे.
अमेरिका को छोड़कर ग्लोबल प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और शिपमेंट मार्च से शुरू होने वाली है. कंपनी मौजूदा रिंग एयर या अन्य एलिजिबल स्मार्ट रिंग पर 115 डॉलर (करीब ₹10,470) तक का ट्रेड-इन डिस्काउंट भी दे रही है.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
रिंग प्रो में टाइटेनियम यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है, जिससे मजबूती बढ़ती है. नया हार्ट-रेट सेंसिंग आर्किटेक्चर स्लीप और रिकवरी ट्रैकिंग के दौरान बेहतर सिग्नल क्वालिटी देने का दावा करता है. डुअल-कोर प्रोसेसर और ऑन-चिप मशीन लर्निंग से डेटा प्रोसेसिंग तेज और माप की सटीकता बेहतर होने की बात कही गई है.
बैटरी लाइफ इसकी बड़ी खासियत है, कंपनी के मुताबिक ये एक चार्ज में 15 दिन तक चल सकती है, जो कई प्रतिस्पर्धी स्मार्ट रिंग्स से 3 से 4 गुना ज्यादा बताई जा रही है. ऑनबोर्ड मेमोरी 250 दिन तक का हेल्थ डेटा स्टोर कर सकती है, ताकि सिंक न होने पर भी रिकॉर्ड सुरक्षित रहे.
प्रोरिलीज़ टेक्नोलॉजी इमरजेंसी में रिंग को आसानी से काटने में मदद करती है. प्रो चार्जिंग केस 45 दिन तक की बैकअप देने और Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट का दावा करता है. इसमें फाइंड माय केस, एलईडी इंडिकेटर, हैप्टिक फीडबैक और तेज फर्मवेयर अपडेट जैसे फीचर्स भी हैं.
जेड AI और पावरप्लग्स
जेड AI रियल-टाइम में ब्रीदवर्क सेशन शुरू करने, AFib डिटेक्शन ट्रिगर करने और लॉन्ग-टर्म हेल्थ ट्रेंड्स दिखाने में सक्षम बताई गई है. यह रिंग, ब्लड विजन बायोमार्कर्स, M1 CGM और अल्ट्राह्यूमन होम से डेटा इंटीग्रेट करती है.
साथ ही पावरप्लग्स प्लेटफॉर्म के जरिए यूजर्स को कस्टमाइज्ड हेल्थ माइक्रो-एक्सपीरियंस मिलते हैं, जैसे AFib मॉनिटरिंग, कैफीन विंडो, रेस्पिरेटरी हेल्थ, विटामिन D ट्रैकिंग और सर्कैडियन अलाइनमेंट.
अल्ट्राह्यूमन रिंग प्रो और जेड AI मिलकर वेयरेबल हेल्थ टेक में रियल-टाइम इंटेलिजेंस और लंबी बैटरी लाइफ का नया कॉम्बिनेशन पेश करते हैं.
.