हार्ट अटैक-डायबिटीज का काल तो ताकत का पावर हाउस है ये चीज, इसके सेवन से बुढ़ापे में भी दिखेंगे जवान

Last Updated:

Makhana Health Benefits: मखाना वजन बढ़ाने और फिट रहने में मदद करता है. इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक, प्रोटीन होते हैं. यह हार्ट अटैक, डायबिटीज और तनाव से बचाता है.

सौरभ वर्मा/ रायबरेली:  बदलते वक्त में हर कोई फिट दिखना चाहता है. ऐसे में कई लोग  वजन कम करने के लिए परेशान रहते हैं, तो कई ऐसे होते हैं, जो अपने दुबले पतले शरीर को लेकर परेशान रहते हैं. तो अब आप बिल्कुल भी परेशान न हो आज हम आपको एक ऐसे सुपर फूड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करने से  आपका वजन बढ़ेगा. जिससे आप फिट दिखने के साथ ही आपके चेहरे पर चमक भी बढ़ेगी. क्योंकि इसमें कई सारे ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो आपको फिट बनाए रखने में सहायक होते हैं. यह आपको आसानी से मिल भी जायेगा. दरअसल हम बात कर रहे हैं मखाने की जो विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है .और हमारे शरीर को फिट रखने के साथ यह हमें कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी काफी कारगर होता है.तो आइए आयुष चिकित्सक से जानते हैं. इसका सेवन करने से क्या फायदा मिलता है?

रायबरेली जिले के सीएचसी शिवगढ़ की आयुष चिकित्सक डॉक्टर आकांक्षा दीक्षित (एमडी आयुर्वेद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद जयपुर राजस्थान)के मुताबिक मखाना कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं. इसका प्रतिदिन सेवन करने से हमें हार्ट अटैक डायबिटीज और तनाव की बीमारियों का खतरा भी काम रहता है. इस सुपर फूड का सेवन करने से हमारे शरीर का वजन तेजी से बढ़ाने के साथ ही हमारी मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में कारगर होता है.

ये पोषक तत्व पाए जाते हैं

मखाना खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है.इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम ,पोटेशियम ,जिंक ,प्रोटीन जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं. जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूत बनाए रखने में सहायक होते हैं.

ऐसे करें उपयोग

लोकल 18 से बात करते हुए डा आकांक्षा दीक्षित बताती हैं कि मखाना का सेवन हमारे लिए बहुत ही लाभदायक है. इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं. जो हमें कई गंभीर बीमारियों से भी बचाते हैं. खासकर इसमें फैट पाया जाता है, जो हमारे शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद करता है. वेट बढ़ाने के लिए हमें इसे घी में तलकर फिर दूध में मिलकर इसकी खीर बनाकर खाना चाहिए. जिससे यह हमें काफी फायदा पहुंचता है. आगे की जानकारी देते हुए वह बताती है की पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए. जिससे उनकी पौरुष शक्ति बढ़ती है. साथ ही महिलाओं को डिलीवरी के उपरांत इसका सेवन करना चाहिए.जिससे कि डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द से पूर्णतया आराम मिल जाएगी.

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें

homelifestyle

हार्ट अटैक-डायबिटीज का काल तो ताकत का पावर हाउस है ये चीज, जानें उपयोग

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *