बोलीविया में नोटों से भरा कार्गो प्लेन हाईवे पर हुआ क्रैश, 15 लोगों की मौत

Last Updated:

Zoom

बोलीविया की राजधानी ला पाज के पास शुक्रवार को बड़ा विमान हादसा हो गया. नकदी से भरा एक कार्गो विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश हो गया. हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. फायर चीफ पावेल टोवर ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि मरने वाले लोग विमान में सवार थे या फिर हाईवे पर चल रहे वाहनों में मौजूद थे. विमान ला पाज़ एयरपोर्ट से उड़ान भर रहा था, तभी रनवे से फिसलकर एल आल्टो शहर की ओर बढ़ गया और सड़क पर चल रहे कई वाहनों से टकरा गया.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *