Last Updated:
Tips And Trick: अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में पांव में पानी लगने की समस्या को सरसों तेल, महावर और राख से कम किया जा सकता है. ये घरेलू उपाय दर्द और खुजली में राहत देते हैं. वैज्ञानिक प्रमाणित नहीं …और पढ़ें
अक्सर ग्रामीण क्षेत्रों में सुनाई देता है कि हम जमीन से जुड़े लोग हैं. हमें कुछ नहीं होगा. हम हर परिस्थिति में जीना जानते हैं. ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं घरेलू कामकाज करती हैं या फिर पुरुष खेतों में काम करते हैं. महिलाएं जो घर के काम के साथ खेतों का काम करती हैं. उनके पांव में अधिकतर पानी लग जाता है, जिससे पांव की उंगलियां खराब होने लगती हैं. ऐसे में यहां पर दर्द होता है और लालपन आ जाता है, जिससे चलने में लोगों को कठिनाइयां होती हैं.
ऐसे में कई घरेलू नुस्खे अपनाए जाते हैं और वे कारगर भी होते हैं. कुछ घर में पड़ी चीजों का उपयोग करके आप अगले दिन आराम से काम पर जा सकते हैं, बिना पैसे खर्च किए और बिना साइड इफेक्ट के इसे ठीक कर सकते हैं.
अगर बार-बार पांव में पानी लग जाता है और चलने में दिक्कत होती है, तो बिना पैसे खर्च किए और बिना दवाई लिए तीन तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं. जब खेतों में काम करते हुए पैर में दर्द होता है या पानी लगने से परेशानी होती है, तो ‘राख’, ‘सरसों तेल’ और महावर (लाल अलता) का उपयोग कर सकते हैं. जहां राख जलावन जला कर आसानी से मिल सकती है, सरसों तेल हर घर की रसोई में होता है और महिलाएं अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए महावर का उपयोग करती हैं
बता दें कि ये यह घरेलू नुस्खे ग्रामीण क्षेत्रों में अजमाए जाते हैं. हालांकि यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित नहीं हैं और लोकल 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
.