धोखाधड़ी केस में कारोबारी के बेटे ने किया सरेंडर: जेल वारंट के बाद अस्पताल में भर्ती; फर्जी शपथपत्र देने का आरोप – Shivpuri News


शिवपुरी कोतवाली थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में होटल कमला हेरिटेज के मालिक और नेता नरेन्द्र जैन भोला के पुत्र हर्षित जैन (25) ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सुनवाई के दौरान सीजेएम कोर्ट ने जमानत निरस्त करते हुए उनका जेल वारंट जारी कर दिया। जेल भेजने से पहले आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसका ब्लड प्रेशर कम पाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर उसे सीधे जेल भेजने के बजाय जिला अस्पताल के बंदी वार्ड में भर्ती कराया गया है। जमीन मामले में दर्ज हुआ था केस
यह प्रकरण अक्टूबर 2024 में दर्ज किया गया था। पोहरी से विधायक चुनाव लड़ चुके प्रधुम्न वर्मा ने नरेन्द्र जैन भोला, उनके पुत्र हर्षित जैन और महेश शर्मा पर जमीन से जुड़े मामले में फर्जी शपथ पत्र देने का आरोप लगाते हुए धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पहले आरोपियों ने गिरफ्तारी पर रोक हासिल कर ली थी, लेकिन बाद में वह हट गई। साथ ही अग्रिम जमानत याचिका भी पूर्व में खारिज हो चुकी है। आज डीजे कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई
अब आरोपी की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को डीजे कोर्ट में सुनवाई होगी। फिलहाल हर्षित जैन अस्पताल के बंदी वार्ड में चिकित्सकीय निगरानी में हैं। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *