क्या आप सभी फलों को फ्रिज में रख देते हैं? बिगड़ जाएगा स्वाद,ये है स्टोर करने का सही तरीका

फलों का सेवन करना स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है. हर मौसम के अनुसार, मार्केट में फल मिलने शुरू हो जाते हैं. सर्दियों में जहां अमरूद, संतरे, शरीफा, कीवी, अंगूर आदि का सेवन खूब किया जाता है, तो वहीं गर्मियों में पानी से भरपूर फल जैसे तरबूज, खरबूजा, आम, लीची, फालसा आदि खूब मिलने लगते हैं. ये सभी फल कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. कुछ फल सालों भर मिलते हैं जैसे केला, सेब, अनार आदि. आप भी हर दिन कोई ना कोई फल मार्केट से खरीद कर लाते होंगे और उन्हें फ्रेश रखने के लिए सीधा पन्नी सहित फ्रिज में रख देते होंगे. लेकिन, आपको ये जानना चाहिए कि फ्रिज में किन फलों को स्टोर करना चाहिए और किन्हें नहीं, क्या है स्टोर करने का सही तरीका.

फ्रिज में कौन से फल रखने चाहिए?
फलों का सेवन शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होते हैं. जब आप मार्केट से फल खरीद कर लाते हैं तो उन्हें फ्रिज में रखने से पहले जान लें कि किस फल को रखने से उसके पोषक तत्व उसमें अधिक दिनों तक मौजूद रहते हैं. कब तक वे फ्रेश रहते हैं और स्वाद भी सही बना रहता है. फ्रिज में रखने वाले फल वो होते हैं जो ठंडे तापमान में अधिक दिनों तक फ्रेश और सुरक्षित रह सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

सेब- फ्रिज में आप सेब रख सकते हैं. इसे आप क्रिस्पर ड्रॉअर में रखें. यहां रखने से सेब दो से चार सप्ताह तक फ्रेश बना रह सकता है.

अंगूर- बिना धोए एयरटाइट डिब्बे या छेद वाले पैकेट में रखें. अंगूर कई दिनों तक आप खा सकते हैं.

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी- इन फलों को भी फ्रिज में ही रखना चाहिए वरना ये बाहर खासकर गर्मी के दिनों में जल्दी खराब हो सकते हैं. इन्हें बिना धोए फ्रिज में रखें. आजकल बेरीज प्लास्टिक के डिब्बे में ही आने लगे हैं, ऐसे ही फ्रिज में रख दें और खाने से पहले धोएं.

अनार- अनार को खरीद कर लाने के बाद आप साबुत ही फ्रिज में रखें. यदि आप दाने निकालकर रखना चाहते हैं तो एयरटाइट डिब्बे में रखें. इसे दाने खराब नहीं होंगे और फ्रेश रहेंगे.

कीवी- पके हुए कीवी को आप फ्रिज में रखें. यदि टाइट या कच्चा है तो बाहर ही रहने दें.

संतरा, मौसंबी जैसे खट्टे फल फ्रिज में 2 से 3 हफ्ते तक चल जाते हैं. खराब नहीं होते हैं जल्दी वरना गर्मियों में बाहर ये सूखने लगते हैं.

कटे हुए फलों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में डालकर फ्रिज में रखें.

फ्रिज में कौन से फल नहीं रखने चाहिए?
कुछ फल ऐसे होते हैं, जिन्हें कमरे के तापमान पर रखना बेहतर होता है.

केला- केला हमेशा बाहर रखना चाहिए, क्योंकि फ्रिज में रखने से छिलका काला पड़ जाता है.

आम- कच्चा आम बाहर रखें, जब ये खाने लायक पक जाए तो ही फ्रिज में रखें.

पपीता- यदि पपीता कच्चा है तो बाहर ही रखें और पका हुआ है तो फ्रिज में रखना सही है. गर्मियों में पका पपीता बाहर रखने से जल्दी गल सकता है.

अनानास- जब तक अनानास साबुत है तो उसे कमरे के तापमान में ही रखें, लेकिन काट दिया है तो उसे फ्रिज में रखना चाहिए.

तरबूज, खरबूजा- इन दोनों फलों को भी बाहर रखना चाहिए, लेकिन आपने काट दिया है तो इसे कंटेनर में डालकर फ्रिज में ही रखें. बाहर कटा हुआ रखने से इसमें से पानी निकल सकता है और ये लूज हो सकता है. खाने में स्वाद भी अच्छा नहीं लगेगा.

लीची- बाहर ठंडी जगह में रखें, क्योंकि अधिक ठंडे तापमान में लीची खराब हो सकती है.

फलों को स्टोर करने का सही तरीका
-फलों को कभी भी धोकर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि नमी से इनके जल्दी खराब होने की संभावना बढ़ जाती है. जब फल खाएं, तो ही धोएं.

– क्रिस्पर ड्रॉअर का उपयोग करें. फलों को फ्रिज के नीचे वाले ड्रॉअर में रखें. यह नमी को संतुलित रखता है.

-कुछ फल जैसे केला, सेब, आम एथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे पास के फल जल्दी पकते और खराब होते हैं. इन्हें कभी भी दूसरे फलों के साथ मिक्स करके न रखें.

– एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें.कटे हुए फल या दाने निकाले फल हमेशा बंद डिब्बे में रखें.

-बेरी जैसे फलों के डिब्बे में पेपर टॉवल रखने से अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है.

– फलों को रखने के लिए फ्रिज का तापमान लगभग 3–5°C रखें.

– फ्रिज में बहुत ज्यादा फलों को एक साथ ना भरकर रखें, हवा का प्रवाह जरूरी है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *