पत्नी ने गला घोंटा, प्रेमी ने कटर से काटा: सड़क किनारे फेंकी पति की लाश, फिर ढाबे पर उड़ाई दावत; सीसीटीवी कैमरे से पकड़ में आए – datia News

कल्याण सिंह की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।

दतिया में सरकारी हॉस्टल की अधीक्षिका ने 9 साल पहले अपने से 6 साल छोटे व्यक्ति से लव मैरिज की। अब प्रेमी के साथ मिलकर उसी की हत्या कर दी।

.

महिला ने कार में बैठे-बैठे पति का गला दबाया, प्रेमी ने कटर मशीन से गला काटा। हत्या करने के बाद दोनों हाईवे के एक ढाबे पर रुके। खाना खाया। करीब 45 मिनट के इसी समय ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

दैनिक भास्कर ने जानने की कोशिश की कि अधीक्षिका ने अपने ही पति की हत्या आखिर क्यों की? पुलिस ने आरोपियों को कैसे पकड़ा?

पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

सड़क किनारे मिली लाश, गला कटा था 19 फरवरी को दतिया के चिरुला थाना इलाके के फुलरा गांव में सुबह रोज की ही तरह हुई थी। गांववाले खेतों में काम करने और दूध देने ‎जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने ‎ग्वालियर-झांसी हाईवे से गांव की‎ ओर आने वाली सड़क के किनारे करीब 40 साल‎ के व्यक्ति की लाश देखी। लाश ‎उल्टी पड़ी हुई थी। मृतक के शरीर पर हरी जैकेट थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

शिनाख्त के ‎प्रयास शुरू किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। मृतक का गला बुरी तरह से कटा हुआ था। इससे साफ था कि उसके गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। हालांकि, आशंका गला घोंटकर हत्या किए जाने की भी थी।

पहचान के लिए लाश की फोटो सोशल मीडिया पर डाली गई। शाम होते-होते मृतक की शिनाख्त 39 वर्षीय कल्याण राणा के रूप में हुई, जो ग्वालियर का रहने वाला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से उसकी हत्या किए जाने की पुष्टि हो गई।

कल्याण राजा की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंकी गई थी।

कल्याण राजा की हत्या कर लाश सड़क किनारे फेंकी गई थी।

ढाबे के सीसीटीवी कैमरे में दिखी पत्नी पुलिस ने आसपास के ढाबों, हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की। हाईवे पर श्रीजी ढाबे के CCTV फुटेज में दिखा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखे वारदात के समय के आसपास कल्याण राजा की पत्नी हेमलता (46) वहां मौजूद थी। उसके साथ अमित सूरी नाम का शख्स था।

पुलिस के शक की सुई हेमलता पर टिक गई। उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वह टूट गई। हेमलता ने गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर कल्याण की हत्या की है। वारदात के कुछ ही देर बाद वह अमित के साथ ढाबे पर गई थी, वहां खाना खाया। इस दौरान दोनों करीब 45 मिनट तक ढाबे पर रहे।

इसी ढाबे पर हेमलता और अमित ने खाना खाया था।

इसी ढाबे पर हेमलता और अमित ने खाना खाया था।

पहले पति के बाद कल्याण से की थी शादी पुलिस पूछताछ में हेमलता ने बताया कि कल्याण उसका दूसरा पति था। पहले पति की 2011 में मौत हो चुकी थी। पहली शादी से उसे दो बेटियां हैं। पति टीचर थे, उनके गुजर जाने के बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति मिली।

फिलहाल वह सरकारी हॉस्टल में अधीक्षिका है। ग्वालियर में रहने के दौरान उसकी मुलाकात कल्याण से हुई। नजदीकियां बढ़ीं तो 2015 में उसने और कल्याण ने लव मैरिज कर ली। कल्याण उससे 6 साल छोटा था।

शराब का आदी था कल्याण, मारपीट करता था

हेमलता ने कहा- बेटियों को पिता का प्यार और मुझे सहारा मिलेगा, यही सोचकर कल्याण से शादी की, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। कल्याण शराब का आदी था। शादी के बाद वह और नशा करने लगा। नशे में घर आता, विवाद कर मारपीट करता था। मुझे जो सैलरी मिलती, वह जबरन ले लेता और उससे शराब पी लेता था।

मैं कल्याण की हरकतों से परेशान थी। मुरार इलाके में किराए से रहती थी। उसी मकान में ट्रैवल्स एजेंट अमित सूरी भी रहता था। अमित का व्यवहार अच्छा था। उसी से दुख-सुख बांट लिया करती थी। कब हम अच्छे दोस्त और फिर प्रेमी बन गए, पता ही नहीं चला।

पति कल्याण की हत्या के आरोप में पुलिस ने हेमलता को गिरफ्तार किया है।

पति कल्याण की हत्या के आरोप में पुलिस ने हेमलता को गिरफ्तार किया है।

कथा सुनने का बहाना कर घर से बाहर ले गए हेमलता ने बताया कि 18 फरवरी की रात कल्याण ने शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर मारपीट की। मैं बहुत परेशान थी। अमित के पास गई और उससे 1000 रुपए उधार लेकर कल्याण को दिए। कल्याण शराब पीने चला गया, उसी वक्त मैंने और अमित ने उसे ठिकाने लगाने की साजिश रची।

योजना बनी कि उसे डबरा में चल रही कथा सुनाने के बहाने अमित की कार से बाहर लेकर चलते हैं। कल्याण शराब पीकर लौटा तो उसे जैसे-तैसे चलने के लिए तैयार कर लिया। अमित ने कटर मशीन भी गाड़ी में रख ली। ड्राइवर सीट पर अमित, उसके साइड वाली पर कल्याण, पीछे हेमलता और उसकी सहेली बैठे।

रास्ते में सहेली को उतार दिया। कार आगे बढ़ी तो साजिश के तहत हेमलता ने कल्याण को उकसा दिया। वह विवाद करने लगा।

हेमलता के प्रेमी अमित सूरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हेमलता के प्रेमी अमित सूरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

चलती कार में हेमलता ने घोंटा गला, लाश सड़क किनारे फेंकी कार के अंदर झगड़ा बढ़ा तो गुस्से से भरी हेमलता ने कल्याण का गला पीछे से पकड़ लिया। उसे जोर से दबाने लगी। नशे में धुत कल्याण निढाल हो गया। जब शक हुआ कि अभी जान बाकी है, तो अमित ने कार दतिया की ओर मोड़ दी। फिर सुनसान फुलरा रोड पर रोक दी।

यहां अमित ने कटर मशीन निकालकर कल्याण का गला रेत दिया। कुछ ही मिनटों में सब खत्म हो चुका था। शव को सड़क किनारे फेंका और दोनों वहां से वापस रवाना हो गए।

झांसी में फेंकना था शव, होर्डिंग की गलतफहमी से दतिया में फेंका

कल्याण राणा का शव यूं तो उत्तर प्रदेश में फेंकने की प्लानिंग थी। लेकिन हाईवे पर लगे होर्डिंग की वजह से हेमलता और अमित को गलतफहमी हो गई। दरअसल, सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दतिया से होकर झांसी गए थे। उनके स्वागत में पूरे हाईवे पर होर्डिंग और बैनर लगे थे।

यही होर्डिंग-बैनर देखकर हेमलता और अमित को लगा कि वे उत्तर प्रदेश की सीमा में पहुंच गए हैं। यहां सुनसान इलाका देखा। शव को बाहर निकालकर फेंका और आगे बढ़ गए।

आरोपियों ने कल्याण का फोन रास्ते में सिंध नदी किनारे फेंक दिया था।

आरोपियों ने कल्याण का फोन रास्ते में सिंध नदी किनारे फेंक दिया था।

मौत हुई या नहीं, इसी शंका में गला काटा पुलिस ने बताया- जांच में यह बात निकलकर आई कि कार से सभी लोग शाम 6.30 बजे ग्वालियर से निकले थे। रात साढ़े 9 बजे दतिया में गोराघाट थाना अंतर्गत हाईवे पर हेमलता ने अपनी सहेली को एक ढाबे पर उतारा। यहां से कार आगे बढ़ी।

रास्ते में गला घोटकर कल्याण की हत्या की गई। मौत हुई या नहीं, इस शंका के चलते कटर मशीन से गला काटा गया। इसके बाद फुलरा रोड पर लाश फेंककर रात करीब 10.20 बजे हेमलता और कल्याण हाईवे स्थित श्रीजी ढाबा पहुंचे। यहां खाना खाकर घर वापस लौट आए।

एएसपी सुनील कुमार शिवहरे के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। वारदात में इस्तेमाल कार और कटर मशीन जब्त कर ली गई है।

ढाबे वाले ने कहा- दोनों डरे हुए दिख रहे थे

हत्या करने के बाद दोनों हाईवे किनारे स्थित श्रीजी ढाबा पहुंचे। यहां करीब 45 मिनट तक रुके रहे। उन्हें अंदाजा नहीं था कि इसी ढाबे का सीसीटीवी फुटेज उनकी गिरफ्तारी का कारण बन जाएगा।

दैनिक भास्कर की टीम श्रीजी ढाबे पर पहुंची। यहां संचालक और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने बताया कि घटना वाले दिन एक महिला और पुरुष आए थे। वे डरे हुए दिख रहे थे। उन्होंने पहले पानी मांगा, फिर खाना ऑर्डर किया।

मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

दतिया में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेता गला

दतिया जिले के चिरुला थाना क्षेत्र में 19 फरवरी को मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक कल्याण सिंह (39 वर्ष) की हत्या उसकी पत्नी हेमलता ने अपने प्रेमी दोस्त अमित सूरी के साथ मिलकर की थी। पढ़ें पूरी खबर…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *