इस होली पहनें ये 8 स्टाइलिश व्हाइट कॉटन ड्रेसेस, मिलेगा जबरदस्त इंडो-वेस्टर्न लुक!

होमफोटोलाइफ़

इस होली पहनें ये 8 स्टाइलिश व्हाइट कॉटन ड्रेसेस, मिलेगा इंडो-वेस्टर्न लुक

Last Updated:

Holi 2026 Look: होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ फैशन का भी शानदार मौका लेकर आता है. इस दिन ज्यादातर लोग सफेद कपड़े पहनना पसंद करते हैं, ताकि रंगों की खूबसूरती और भी निखरकर सामने आए. अगर आप इस बार कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो इन लेटेस्‍ट डिजाइन वाले सफेद कॉटन ड्रेस के साथ सनग्लासेस का कॉम्बिनेशन बनाएं. आपको परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा.

Holi outfit ideas for women : सफेद कॉटन ड्रेस होली के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन मानी जाती है. कॉटन फैब्रिक हल्का, आरामदायक और स्किन-फ्रेंडली होता है, जिससे आप पूरे दिन बिना असहज महसूस किए एंजॉय कर सकती हैं. इसके साथ जब आप येलो, पिंक, ब्लू या ग्रीन जैसे ब्राइट कलर की सनग्लास पहनती हैं, तो आपका लुक तुरंत ट्रेंडी और फेस्टिव हो जाता है.

डिजाइन्स की बात करें तो शॉर्ट कुर्ती के साथ धोती पैंट्स इस समय काफी डिमांड में हैं. सफेद चिकनकारी कुर्ती और उसके नीचे मैचिंग धोती या अफगानी स्‍टाइल पैंट्स आपको एक बेहतरीन फ्यूजन लुक देती है. इसे आप कोल्हापुरी चप्पलों और ट्रेंडी रिफ्लेक्टर शेड्स के साथ पूरा कर सकते हैं. यह लुक जितना ट्रेडिशनल दिखता है, पहनने में उतना ही मॉडर्न महसूस होता है, जिससे आप भीड़ में बिल्कुल जुदा नजर आते हैं.

अगर आप कुछ ज्यादा रिलैक्स्ड चाहती हैं, तो व्हाइट अनारकली सूट और अंंगरखा सूट ट्राई करें. सफेद लंबी कुर्ती को डेनिम जींस के साथ पहनना भी एक स्मार्ट इंडो-वेस्टर्न चॉइस है. इसके ऊपर एक रंगीन स्कार्फ या बांधनी दुपट्टा गले में लपेट लें और साथ में लगाएं बोल्ड फ्रेम वाले सनग्लासेज. यह स्टाइल न केवल कंफर्टेबल है, बल्कि होली मिलन की लंबी पार्टी के लिए एकदम सटीक है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिडी या एंकल लेंथ व्हाइट कॉटन ड्रेस भी होली के लिए शानदार ऑप्शन है. इसमें अगर हल्की लेस, चिकनकारी या थ्रेड वर्क डिटेलिंग हो, तो लुक और भी खूबसूरत लगता है. इस तरह की ड्रेस के साथ ओवरसाइज्ड ब्राइट सनग्लास पहनें और बालों को खुला रखें या हाफ बन बनाएं. यह स्टाइल कैजुअल भी लगेगा और इंस्टाग्राम-फ्रेंडली भी.

आप इस तरह की सफेद लॉन्ग फ्लेयर्ड ड्रेस भी होली पर पहनें तो काफी कूल और एलिगेंट नजर आएंगी. इस तरह की अनारकली स्टाइल ड्रेस को आप ब्राइट सनग्लासेज और कोल्हापुरी सैंडल्स के साथ पेयर करके एक परफेक्ट इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं.

होली मिलन के लिए यह व्हाइट अनारकली और अंगरखा स्टाइल ड्रेस एकदम ‘बॉस लेडी’ वाइब्स देती है! इसका फ्लेयर्ड घेर और कॉटन फैब्रिक आपको होली के हुड़दंग में भी कूल और कंफर्टेबल रखेगा. इसे स्टाइल करने के लिए अपनी पसंदीदा रिफ्लेक्टर सनग्लासेज लगाएं और बालों को मेसी बन या पोनीटेल में बांधें. पैरों में मोजरी और कानों में ऑक्सिडाइज्ड झुमके पहनकर आप रंगों के बीच सबसे अलग और ग्रेसफुल नजर आएंगी!

होली की वाइब्स के लिए इस तरह की व्हाइट एथनिक ड्रेसेस एकदम ‘पिक्चर परफेक्ट’ हैं! इसके साथ आप ट्रेंडी नियॉन या चमकीले रिफ्लेक्टर शेड्स लगाएं. फुटवियर की बात करें तो कंफर्ट के लिए जूतियां या कोल्हापुरी चप्पल अच्‍छी रहेंगी. सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके आपके लुक में चार चांद लगा देंगे. खुले बाल और माथे पर गुलाल के साथ आपका इंडो-वेस्टर्न स्वैग सबसे हटके दिखेगा!

इन बातों का रखें ख्‍याल- होली पर व्हाइट पहनना है तो थोड़ा स्मार्ट बनना भी जरूरी है. सबसे पहले ऐसी इनर वियर चुनें जो स्किन टोन की हो, ताकि भीगने पर ओवरशेयरिंग न हो. प्योर कॉटन या थोड़ा मोटा फैब्रिक चुनें, क्योंकि बहुत पतला कपड़ा रंग लगते ही चिपक सकता है. आउटफिट को थोड़ा रिलैक्स्ड फिट रखें, इससे लुक भी कूल लगेगा और कम्फर्ट भी बना रहेगा. (All Image Credit: pinterest)

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *