दो महीने से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तार: शादी का वादा कर युवती से संबंध बनाए बाद में मुकरा, फोन बंद कर गायब हो गया – Satna News


सतना की नागौद थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पिछले दो माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे 25 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर नागौद क्षेत्र से पकड़ा। नागौद टीआई अशोक पांडेय ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक युवती की बीते साल वीरपुर निवासी सत्यम सिंह (21 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश सिंह पटेल से जान-पहचान हुई थी। 8 जुलाई 2025 को आरोपी ने युवती को रोककर शादी का प्रस्ताव दिया, जिस पर युवती ने सहमति जताई। इसी का फायदा उठाकर 28 नवंबर 2025 को सत्यम सिंह ने युवती को अपने घर बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। फोन बंद कर हो गया गायब आरोपी
बाद में जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी मुकर गया और अपना फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद युवती ने परिजनों को जानकारी दी और 13 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। दो माह की लगातार खोजबीन के बाद 25 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यम सिंह को नागौद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *